Rojgar Mela: देश के युवाओं कौ नौकरी का तोहफा, पीएम मोदी 71000 लोगों को देंगे नियुक्ति पत्र

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार यानी 23 दिसंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसमें 71,000 युवा शामिल हैं। जिन्हें नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इस दौरान पीएम मोदी युवाओं को संबोधित भी करेंगे।

यह कार्यक्रम देश के 45 जगहों पर किया जाएगा। जाएगा। जिन लोगों का चयन होगा, उन्हें केन्द्र सरकार के कई मंत्रालयों और विभागों में नियुक्त किया जाएगा। इनमें गृह मंत्रालय, डाक विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और वित्तीय सेवा शामिल हैं।

बता दें कि रोजगार मेले की शुरुआत 22 अक्टूबर 2022 को हुई थी। हाल में संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार ने बताया था कि रोजगार मेले के जरिए अब तक कई लाख युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है।

देश के युवा पहली प्राथमिकता – पीएम मोदी

पीएमओ ने कहा कि रोजगार सृजन को पहली प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता पूरी करने की दिशा में यह रोजगार मेला बेहद अहम है। यह कार्यक्रम सोमवार सुबह 10.30 बजे तय किया गया है। पीएमओ ने कहा कि रोजगार मेला रोजगार सृजन में अहम भूमिका निभाएगा। युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर मुहैया कराएगा। देशभर से चयनित इन युवाओं को ग्रामीण डाक सेवक, डाक निरीक्षक, वाणिज्यिक और टिकट लिपिक, कनिष्ठ लिपिक, लिपिक, ट्रैक मेनटेनर, सहायक सेक्शन अधिकारी, अवर श्रेणी लिपिक, उपमंडलाधिकारी, कर सहायक, सहायक प्रवर्तन अधिकारी, इंसपेक्टर, नर्सिंग अधिकारी, सहायक सुरक्षा अधिकारी, दमकल अधिकारी, सहायक लेखा परीक्षण अधिकारी, सहायक कमानडेंट, सहायक प्रोफेसर जैसे कई पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

रोजगार मेला लगाने के पीछे का कारण जान लाजिए

बता दें कि, भर्ती किए गए नए लोगों को कर्मयोगी प्रारंभ के जरिए खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिलेगा। यह विभिन्न सरकारी विभागों में सभी नई नियुक्तियों के लिए एक ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स है।

16 मई को बंटे थे 71000 नियुक्ति पत्र

वहीं इससे पहले 16 मई 2023 को भी पीएम मोदी ने 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे थे। इससे पहले जनवरी 2023 में भी पीएम मोदी ने नियुक्ति पत्र सौंपे थे। बता दें कि पीएम मोदी ने 10 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। इसी के तहत युवाओं की भर्तियां हो रही हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *