कृषि मशीनरी एवं शक्ति प्रभाग में छत्तीसगढ़ के प्रथम कृषि वैज्ञानिक होंगे डा. परमानंद

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कृषि मशीनरी एवं शक्ति प्रभाग में छत्तीसगढ़ के प्रथम कृषि वैज्ञानिक होंगे डा. परमानंद
परसकोल के गरीब किसान का बेटा बना कृषि वैज्ञानिक

आरंगः ग्राम परसकोल की मिट्टी में पले-बढ़े किसान के बेटे का भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (आईसीएआर) नई दिल्ली में कृषि वैज्ञानिक के पद पर चयन हुआ है। डाॅ. परमानंद कृषि मशीनरी एवं शक्ति प्रभाग में छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रथम कृषि वैज्ञानिक होंगे। प्रतिभाशाली युवा कृषि वैज्ञानिक डॉ परमानंद साहू की उपलब्धि पर डाॅ. गोविंद साहू सभापति जनपद पंचायत सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

विदित हो कि रायपुर जिले के आरंग तहसील अंतर्गत ग्राम परसकोल निवासी चंदूलाल साहू व माता सुमित्रा साहू किसान है। उनके 3 बेटे में से सबसे छोटे बेटे डॉ. परमानंद साहू का हाल ही में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् में कृषि वैज्ञानिक (केंद्र सरकार के अंतर्गत) के रूप में चयन हुआ है। डॉ परमानंद की शुरुआती पढ़ाई ग्राम परसकोल के सरकारी स्कूल से हुई। प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद परमानंद ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी गुल्लू से किया। बाद में बी.टेक. एवं एम.टेक. की उपाधि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर से ली। इसके बाद केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान भोपाल पीएचडी की डिग्री हासिल की। डाॅ. परमानंद ने कृषि अवशिष्ट का ऊर्जा में रूपांतरण पर शोध किया। इस शोध कार्य में डा. संदीप गांगिल का मार्गदर्शन मिला। शिक्षा और शोध कार्य में उनकी पत्नी वेणुका साहू का भी सहयोग रहा। बता दें कि डाॅ. परमानंद कृषि मशीनरी एवं शक्ति प्रभाग में छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रथम कृषि वैज्ञानिक होंगे, जो कि कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण कर कृषि वैज्ञानिक के रूप में चयनित हुए।

संकलनकर्ता रोशन चंद्राकर आरंग

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *