पात्र हितग्राहियों को सुगमतापूर्वक मिले ऋण: कलेक्टर
बीजापुर 11 जनवरी 2024 को तिमाही का जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनर्निरक्षण समिति की बैठक कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में 11 जनवरी दिन गुरूवार को आयोजित किया गया। कलेक्टर ने अधिक से अधिक मतस्य पालक और पशुपालक किसानो को क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिससे उन्हें अल्प व्याज पर ऋण की सुबिधा उपलब्ध हो सकें और वह आसानी से व्यवसाय के लिए धन का प्रबन्ध कर सकें। बैठक में जिले में बैंकिंग गतिविधि, साख जमा अनुपात की समीक्षा की गई। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, जिला व्यापार एवं उद्योग, अंत्यावसायी वित्त विकास निगम आदि के माध्यम से स्वरोजगार स्थापना के लिए बैंकों को प्रेषित सभी लंबित प्रकरणों को जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमित हितग्राहियों की मृत्यु होने पर बीमा राशि के भुगतान के लिए बैंक और शासन मिलकर पहल किये जाने की आवश्यकता बताई, भारतीय रिज़र्व बैंक से उपस्थित एल डी ओ अविनाश टोप्पो ने भी सभी बैंक जिनके सी डी अनुपात बेंचमार्क से कम है उन्हें सुधार करने हेतु पलानिंग करके अगले DLCC मीटिंग तक कम से कम 40ः तक लाने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गीत सिन्हा, नाबार्ड से डीडीएम् श्री जगदीश, भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रतिनिधि श्री अविनाश टोप्पो, जिला उद्द्योग केन्द्र से महा प्रबंधक श्री बिलुंग, सीईओ अन्तयावसायी श्री योगेश, उप संचालक पशुपालन डा. एसएस राजपूत, सहायक संचालक मछली पालन व् सहायक परियोजना अधिकारी जिलापंचायत, आरसेटी संचालक, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एवं जिला में कार्यरत सभी बैंकों के संयोजक और शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8175288
Total views : 8205107