जिले के 36 मत्स्यपालक किसान अध्ययन भ्रमण के लिए हुए रवाना
कलेक्टर ने बस को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
योगेश राजपूत गरियाबंद- प्रदेश के मत्स्य कृषकों को मछली पालन की उन्नत तकनीकी से परिचित कराने के लिए राज्य के बाहर मछली पालन संबंधी अध्ययन भ्रमण योजना तहत भ्रमण के लिए भेजा जाता है। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले के विकासखंड मैनपुर एवं देवभोग के अतिरिक्त विकासखंड गरियाबंद के कमार जनजाति मत्स्य कृषकों को राज्य में स्थित पंखाजूर जिला-उत्तर बस्तर कांकेर तथा गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) में मत्स्य पालन की अपनाई जा रहीं उन्नत तकनीकि का प्रत्यक्ष अनुभव कराने के लिए जिले के 36 मत्स्य पालकों को सर्व सुविधायुक्त बस द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर से रवाना किया गया। कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उल्लेखनीय है कि जिला कांकेर को अन्तर्देर्शीय मत्स्य पालन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट जिले का पुरूस्कार राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड हैदराबाद द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रदाय किया गया है।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8185162
Total views : 8218293