रायपुर। CM साय ने जेपी नड्डा को बस्तर ढोकरा शिल्प से निर्मित अयोध्या के श्री राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रायपुर पहुंचे हैं। वे यहां साइंस कॉलेज ग्राउंड में जनादेश परब में शामिल हुए। इस दौरान संबोधन में सीएम साय ने कहा कि, महतारी वंदन योजना को बंद करने वाला कोई माई का लाल पैदा नहीं हो सकता।
प्रदेश की भाजपा सरकार के 1 साल पूरे होने पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके बाद जेपी नड्डा भाजपा के प्रदेश कार्यालय भी जाएंगे। यहां स्मृति मंदिर का उद्घाटन करेंगे। कुछ देर यहीं भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों से नड्डा मुलाकात करेंगे। स्थानीय नेताओं नेताओं ने संगठन का लेखा जोखा तैयार किया है, जिसे वह राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताएंगे।
सुस्वागतम्
हमारी सरकार के सफलतम एक वर्ष पूरे होने पर आयोजित "जनादेश परब" कार्यक्रम में शामिल होने भांचा राम के ननिहाल, माता कौशल्या की भूमि, छत्तीसगढ़ आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
इस… pic.twitter.com/5bxZsUd3fg
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) December 13, 2024
सुस्वागतम!
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा जी का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।@JPNadda #जनादेश_परब pic.twitter.com/Aw7BbcSFdu
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) December 13, 2024

Author: Deepak Mittal
