Parliament attack 23rd anniversary: 13 दिसंबर 2001 को संसद पर हुए आतंकी हमले ने देश को अंदर से झकझोर कर दिया था। आज भारतीय संसद पर हुए हमले की 23वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले में शहीदों को श्रृद्धांजलि अर्पित की।
पीएम मोदी के अलावा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य दिग्गज नेताओं ने संसद हमले की 23वीं बरसी के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बता दें आज से 23 वर्ष पहले संसद पर हुए आतंकी हमले में आतंकियों से मुकाबला करते हुए पांच सुरक्षाकर्मी और एक सफाई कर्मचारी ने अपनी जान गंवा दी थी।
पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा “संसद हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि। उनकी बहादुरी और बलिदान हमेशा भारतीय लोकतंत्र की ताकत को प्रेरित करेगा।”
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8165356
Total views : 8191255