
(स्वपना माधवानी) : बालोद जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों जैसे अरमरी कला, मोहारा और सनौद में धान उठाव की समस्या गंभीर रूप ले रही है। प्राधिकृत अधिकारियों का कहना है कि उठाव की गति धीमी है और अभी तक केवल एक-दो गाड़ियां ही लगी हैं। अगर स्थिति जल्द ही नहीं सुधरी, तो खरीदी प्रक्रिया पर अस्थायी रोक लग सकती है।
धान खरीदी केंद्रों में किसानों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, लेकिन धान के उठाव में आ रही बाधाएं केंद्रों में जगह की समस्या पैदा कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि उठाव की गति बढ़ाने के लिए ट्रांसपोर्टरों और मिलर्स से बार-बार संपर्क किया जा रहा है, लेकिन पर्याप्त गाड़ियां नहीं मिल पा रही हैं।
क्या कहे रहे है अधिकारी
“उठाव की कमी की वजह से हमें खरीदी केंद्रों में धान को स्टोर करने में दिक्कत हो रही है। यदि जल्द ही उठाव प्रक्रिया तेज नहीं हुई, तो हमें मजबूरी में खरीदी को रोकना पड़ सकता है।”
इस समस्या से किसान सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। उनका कहना है कि समय पर धान की खरीदी नहीं होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
क्या कहना है किसानों का
“हम सुबह से लाइन में खड़े हैं, लेकिन उठाव नहीं हो रहा। अगर खरीदी बंद हो गई, तो हमारा धान खेतों में ही खराब हो जाएगा।”
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8227307
Total views : 8272375