सुशासन के एक साल पूर्ण होने पर जिले में आयोजित की जा रहीं विभिन्न गतिविधियां
धमतरी, 10 दिसम्बर 2024: प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के एक साल पूरा होने के उलक्ष्य में जिले में बीते 9 दिसम्बर से विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की जा रहीं हैं। वहीं विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी लोगों को दी जा रहीं हैं। वन समीती के सदस्यों को वन विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदाय किया गया। इसी तरह स्कूलों और छात्रवास, आश्रमों में खेल गतिविधियां एवं क्विज प्रतियोगिताएं तथा अमृत सरोवरों और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई, ’एक पेड़ मां के नाम’ के तहत वृक्षारोपण किया गया।
साथ ही बिहान की महिलाओं द्वारा क्लस्टर की बैठक आहूत कर सुशासन की शपथ ली गई। शपथ में कहा गया कि मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेती हूं कि मैं प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने के लिए सदैव संकल्पित रहूंगी और शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण केन्द्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करते रहूंगी। प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिए सदैव तत्पर रहूंगी।

Author: Deepak Mittal









Total Users : 8227294
Total views : 8272356