नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से सीएसआईआर नेट दिसंबर (CSIR NET Dec 2024) एग्जामिनेशन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा की तैयारियों में लगे हैं वे इसमें शामिल होने के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2024 तक एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन के बाद फीस जमा करने की लास्ट डेट 31 दिसंबर 2024 निर्धारित है। उम्मीदवार आवेदन पत्र एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से भर सकते हैं।
महत्वपूर्ण डेट्स
| कार्यक्रम | महत्वपूर्ण डेट्स |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 9 दिसंबर 2024 |
| एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट | 30 दिसंबर 2024 |
| फीस जमा करने की लास्ट डेट | 31 दिसंबर 2024 |
| फॉर्म में करेक्शन करने की तिथि | 1 से 2 जनवरी 2025 |
| परीक्षा तिथि | 16 से 28 फरवरी 2025 |
इन विषयों के लिए किया जा सकता है आवेदन
एनटीए की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अभ्यर्थी रासायनिक विज्ञान (Chemical Science), पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान (Earth, Atmospheric, Ocean and Planetary Science), जीवन विज्ञान (Life Science), गणितीय विज्ञान (Mathematical Science) और भौतिक विज्ञान (Physical Sciences) के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कैसे भरें फॉर्म
- सीएसआईआर नेट एप्लीकेशन फॉर्म 2024 भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको LATEST NEWS में Joint CSIR-UGC NET DECEMBER-2024: Click Here to Register/Login पर क्लिक करें।
- अब नए पेज पर न्यू कैंडिडेट रजिस्टर हियर लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी फॉर्म से जुड़ी अन्य डिटेल भरें।
- इसके बाद अभ्यर्थी फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अब अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

- NTA CSIR NET Decemeber 2024 Application Form link
- नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
एप्लीकेशन फीस
सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 आवेदन पत्र भरने के साथ ही जनरल श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 1150 रुपये और ओबीसी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 600 रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा एससी/ एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 325 रुपये का भुगतान करना होगा। एग्जाम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8168359
Total views : 8195972