आरंगः सतनाम भवन आरंग में शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना आरंग एवं मंदिरहसौद द्वारा महिला जागृति शिविर सह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 10 महिलाओं का गोद भराई कार्यक्रम, 10 बच्चों का अन्नप्रासन संस्कार कार्यक्रम, 17 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ और 17 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को उत्कृष्ट कार्य हेतु मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का स्वागत कर नियुक्ति आदेश दिया गया।
साथ ही महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालित महिला कोष ऋण योजना अंतर्गत 02 स्व-सहायता समूहों को 3 लाख रु. का तथा 02 समूहों को 1 लाख रु. का ऋण स्वीकृति सम्बन्धी प्रमाण पत्र दिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं द्वारा स्मृति चिन्ह तथा पर्यवेक्षक संघ द्वारा भी स्मृति चिन्ह एवं दोनों परियोजनाओं की ओर से साल और श्रीफल भेंट कर विधायक गुरु खुशवंत साहेब का सम्मान किया। विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने अपने उदबोधन में नारी शक्ति सम्मान और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं के पूरे समर्पण भाव से किये जाने वाले कार्यो की प्रशंसा की जमीनी स्तर पर किये जा रहे कार्यो हेतु प्रोत्साहन दिया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हेमलता डुमेंद्र साहू, जिला पंचायत सदस्य केसरी मोहन साहू, रानी केजू पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष नंद कुमार साहू , जनपद सदस्य संजय शर्मा, अनिल सोनवानी, हृदयलाल जांगड़े, किशोर साहू, गोविंद साहू, रिंकू रविन्द्र चंद्राकर, वरिष्ठ पार्षद मिर्धा, के.के. भारद्वाज, अशोक चंद्राकर, नरेंद्र लोधी, रविशंकर ढीढी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

संकलनकर्ता रोशन चंद्राकर
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8227313
Total views : 8272381