इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ,पढ़िये आज 07 दिसम्बर का राशिफ़ल..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मेष राशि- स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। लाल वस्तु को पास रखें।

वृषभ राशि- स्वास्थ्य की स्थिति ठीक है। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार मध्यम चल रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि– स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी नहीं है। अपमानित होने का भय रहेगा। भाग्य पर भरोसा करके कोई काम आगे मत बढ़ाइए। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। कुल मिलाकर एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम है। नीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- स्वयं के स्वास्थ्य और जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान दें। मध्यम समय है। प्रेम-संतान भी मध्यम है। नौकरी चाकरी की स्थिति भी मध्यम है। एक मध्यम समय। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- स्वास्थ्य परेशानी में है। प्रेम-संतान की स्थिति ठीकठाक। व्यापार आपका सही चल रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि– बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। स्वास्थ्य ठीक ठाक। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़। व्यापार सही चल रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि– स्वास्थ्य की स्थिति ऊपर-नीचे है। प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार ठीक नहीं चल रहा है। घर में कुछ खराब स्थिति बन सकती है, कलह से संबंधित। पीली वस्तु का दान करें।

धनु राशि- नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार मध्यम दिख रहा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

मकर राशि– धन हानि के संकेत हैं। निवेश करना वर्जित रहेगा आपके लिए। स्वास्थ्य मध्यम। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। व्यापार ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- घबराहट, बैचेनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, प्रेम संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा संभव है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम व व्यापार ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *