CG : इलाज के दौरान बिगड़ी तांत्रिक की नियत, 10वीं की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, कार्रवाई से बचने किया यह काम

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अंबिकापुर :- छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में 10वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा ढोंगी तांत्रिक के झांसे में आ गयी। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान तांत्रिक की छात्रा पर नियत बिगड़ गयी और उसने छात्रा के साथ रेप की घटना को अंजाम दे दिया। आरोप है कि पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए तांत्रिक ने छात्रा को शादी करने का झांसा दिया गया और स्टांप पेपर में बनाये गये शपथ पत्र में छात्रा की उम्र 14 वर्ष की जगह 24 वर्ष बता दिया गया। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है।

अंधविश्वास और फिर छात्रा के साथ रेप की ये वारदात अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिला के सिधमा में तांत्रिक का दरबार है। जहां तांत्रिक मिट्ठू राम झाड़-फूंक से गंभीर बीमारियों के इलाज का दावा करता था। बताया जा रहा है कि छात्रा अपने भैया-भाभी के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही है। इसी बीच 25 अक्टूबर को छात्रा स्कूल की छुट्टी के बाद गायब हो गई। भैया-भाभी और उसके परिजनों ने लापता छात्रा की काफी पतासाजी की लेकिन उसकी कोई जानकारी नही मिल सकी।

इसके बाद परेशान छात्रा के पिता ने अंबिकापुर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। एफआईआर के बाद पुलिस की टीम हरकत में आई। पुलिस रहस्यमय ढंग से लापता छात्रा की तलाश में जुटी हुई थी। जानकारी मिली कि छात्रा को एक ढोंगी बाबा अपने साथ भगाकर ले गया है। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग छात्रा को बलरामपुर के सिधमा से बरामद किया। ढोंगी तांत्रिक के पास से बरामद छात्रा ने पूछताछ में महिला अधिकारी को बताया कि उसकी तांत्रिक मिट्ठू राम से करीब 3 साल पहले पहचान हुई थी।

इसके बाद मिट्ठू राम से पिछले एक साल से प्रेम संबंध था। तांत्रिक ने छात्रा को शादी के झांसे में लेकर एक महीने पहले अपने साथ भगा ले गया था। छात्रा ने बताया कि मिट्ठू राम ने उसका फर्जी आधार कार्ड बनवाया, जिसमें जन्मतिथि बदलकर उसे बालिग बताया। जन्मतिथि बदलकर फर्जी जन्म प्रमाणपत्र तैयार कराया गया। छात्रा की उम्र 14 साल है, जबकि शपथ पत्र में उसकी उम्र 24 साल दर्ज करा दिया।

वहीं आधार कार्ड के आधार पर मिट्ठू राम ने नाबालिग छात्रा से शादी के लिए स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र तैयार करवाया था। इसके बाद बाबा छात्रा को एक महीने पहले अपने घर बलरामपुर ले गया, जहां उसने रेप की वारदात को अंजाम दिया। छात्रा के इस खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी ढोंगी तांत्रिक को बलरामपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म के जुर्म को कबूल कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *