झांसी मेडिकल कॉलेज में हुए अग्निकांड में 3 बच्चों की मौत, अब तक 15 की मौत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

झांसी मेडिकल कॉलेज में हुए अग्निकांड में 3 बच्चों की मौत, अब तक 15 की मौत

बुधवार शाम तक, झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बचाए गए 39 बच्चों में से तीन और की मौत हो गई है। अब 15 बच्चे मर चुके हैं। झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर नरेंद्र सिंह सेंगर ने बुधवार को मीडिया को बताया कि शुक्रवार रात ‘एनआईसीयू’ में लगी आग से बचाए गए 39 बच्चों में से मंगलवार रात से बुधवार शाम तक तीन और बच्चों की मौत हो गई, जिससे मृत बच्चों की संख्या 15 हो गई है।

उनका कहना था कि शुक्रवार रात 10 बच्चों की दम घुटने और झुलसने से मौत के बाद अब तक पांच बच्चों की मौत हुई है, सभी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। उनके अनुसार अभी दो और बच्चे गंभीर रूप से बीमार हैं। एक बच्चे का जन्म से वजन आठ सौ ग्राम है, जबकि दूसरे बच्चे के दिल में छेद है।

सेंगर ने बताया कि शुक्रवार आधी रात एनआईसीयू में अचानक आग लगने की घटना में वार्ड में भर्ती 49 में से 39 बच्चों को बचा लिया गया था और 10 बच्चों की दम घुटने या झुलसने से मौत हो गई थी। उनके मुताबिक बचाए गए 39 बच्चों में से बुधवार शाम तक पांच और बच्चों की मौत बीमारी से हो जाने के बाद अब मृत बच्चों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।Gold & Silver Rate: शादी सीजन में लुढ़का सोने का दाम, चांदी ने भी ग्राहकों को लुभाया

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment