Petrol Diesel Price: देशभर में Dynamic Fuel System के आधार पर पेट्रोल की कीमत तय की जाती है. इस सिस्टम में कीमतों को तय करने से पहले कई चीजों का ध्यान रखा जाता है. जिसमें रुपये के मुकाबले अमेरिकी डॉलर का एक्सचेंज रेट, कच्चे तेल की लागत, वैश्विक संकट, ईंधन की बढ़ती मांग जैसे कारण शामिल हैं. केंद्र सरकार और राज्य सरकार की तरफ से ईंधन की लागत पर उत्पाद शुल्क, डीलर कमीशन और वैट जोड़ने के बाद पेट्रोल की खुदरा दर तय की जाती है.
आज उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 95.09 और डीजल की औसत कीमत 88.23 रूपये प्रति लीटर बिक रहा है. दिल्ली में पेट्रोल औसत कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.वहीं डीजल औसत कीमत 87.67 रुपये प्रति लीटर है.
देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जारी
वहीं बिहार में पेट्रोल औसत कीमत 106.25 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. यहां डीजल औसत कीमत 93.04 रुपये प्रति लीटर है. आज हरियाणा में पेट्रोल औसत कीमत 95.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है और डीजल की औसत कीमत 88.19 रूपये प्रति लीटर है.
पहाड़ी इलाके में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत
वहीं पहाड़ी इलाके जैसे उत्तराखंड में पेट्रोल औसत कीमत 93.94 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. इसके अलावा डीजल औसत कीमत 88.81 रुपये प्रति लीटर है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में भी पेट्रोल औसत कीमत 94.39 रूपये प्रति लीटर बिक रहा है.इसके अलावा यहां डीजल 86.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
क्यों अलग-अलग होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत?
डीज़ल के दामों पर राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाला VAT (Value-Added Tax) हर राज्य का अलग होता है. यही वजह है कि भारत के हर राज्य में डीज़ल के दाम एक समान नहीं होते.
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8202234
Total views : 8240642