MUMBAI. पुराने दौर की अभिनेत्री एक बार फिर बॉलीवुड में धूम मचा रही हैं। माधुरी दीक्षित, सुष्मिता सेन जैसी एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती बिखेर रही हैं। इस बीच, 90 के दशक की दमदार एक्ट्रेस रवीना टंडन अपनी फिटनेस और बोल्डनेस को लेकर खूब चर्चा में हैं।
49 साल की रवीना अपनी एक्टिंग के दम पर किसी भी फिल्म को हिट कराने का हुनर रखती हैं। बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर वेब सीरीज ‘कर्मा कॉलिंग’ के जरिए धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। इस बीच रवीना टंडन की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें अपने स्टनिंग लुक से अदाकारा फैंस के दिलों पर बिजलियां गिरा रही हैं। मौजूदा समय में कर्मा कॉलिंग को लेकर रवीना टंडन का नाम काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस बीच रवीना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। इन फोटो में आप देख सकते हैं कि रवीना बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए रवीना ने इन फोटो के कैप्शन में लिखा है- एक शनिवार जैसा कुछ भी नहीं है। कुल मिलाकर कहा जाए तो रवीना टंडन की ये फोटो हद से ज्यादा शानदार हैं, जिनको देखकर फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ने वाली हैं। सोशल मीडिया पर रवीना टंडन की ये तस्वीरें फैंस की बीच चर्चा की विषय बन गई हैं, जिनकी वजह से ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। ये पहला मौका नहीं है जब रवीना ने अपने हुस्न का जलवा सोशल मीडिया पर बिखेरा है, इससे पहले भी कई बार ‘मोहरा’ एक्ट्रेस किलर लुक्स से महफिल लूटती नजर आ चुकी हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8165925
Total views : 8192099