Today Gold & Silver Rate: भरभरा कर गिर गया सोने का दाम, चांदी का भाव बरकरार…जानिए कीमत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Gold & Silver: इन दिनों शादी सीजन को लेकर बाजारों में जमकर खरीदारी हो रही है लेकिन सोने-चांदी के दामों में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव को देखकर बाजारों में सोने-चांदी की दुकानों पर लोग नदारद हैं. हालांकि कुछ लोगों ने इसकी खरीदारी महीनों पहले कर ली है तो उनको एक राहत है लेकिन बढ़ती कीमत के बावजूद लोग सोने-चांदी की खरीदारी कर रहे हैं. तो ऐसे में बता दें कि अगर आप भी सोना खरीदना चाहते हैं तो उसकी शुद्धता और कैरेट की अच्छी जानकारी होनी बहुत जरूरी है, क्योंकि इन दिनों बाजारों में सोने में मिलावट और क्वालिटी को लेकर बहुत सारे केस सामने आते रहते हैं.

भारत में गोल्ड प्राइस जानने से पहले, 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच की अंतर को जानना जरूरी है. 24 कैरट सोना सिर्फ 100 फीसदी शुद्ध सोना होता है जिसमें किसी दूसरे धातु की मिलावट नहीं होती है. वहीं, 22 कैरट सोने में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाया जाता है.22 कैरट गोल्ड में 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है. वहीं भारत में गोल्ड की काफी अहमियत है और फिलहाल यह सबसे अहम निवेश में से एक है. भारत में गोल्ड की वैल्यू सिर्फ गहनों के तौर पर ही नहीं बल्कि आर्ट और सिक्कों के तौर पर भी बढ़ी है. इसलिए इसकी कीमतों में आय दिन बढ़त होते रहती  है.

देश भर में सोने-चांदी की कीमत जारी

आज भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹79,627 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट के लिए ₹73,357 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट के लिए ₹60,020 प्रति 10 ग्राम है. वहीं चांदी की रोजाना की कीमतों पर नजर रखने से आपको बेहतर निवेश में मदद मिल सकती है. आज भारत में चांदी की दर ₹939.52 प्रति 10 ग्राम, ₹9,395.20 प्रति 100 ग्राम और ₹93,952 प्रति 1 किलोग्राम है.

इन बातों का रखें ध्यान

बता दें कि 1 जुलाई 2021 से हॉलमार्क को अनिवार्य करने के बाद से गोल्ड पर तीन तरह के चिन्ह होते हैं. इनमें BIS लोगो, प्योरिटी का ग्रेड और 6 अंकों का अल्फ़ान्यूमेरिक कोड जिसे HUID भी कहा जाता है. 24 कैरेट का गोल्ड सबसे प्योर होता है लेकिन 24 कैरेट के गोल्ड के गहने नहीं बनाए जाते हैं. ज्वैलरी के लिए 18 से 22 कैरेट के गोल्ड का इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप शुद्ध सोने के गहने खरीदना चाहते हैं तो हॉलमार्क जरूर देखें. अगर हॉलमार्क ज्वैलरी नहीं है तो सोने खरीदारी नहीं करनी चाहिए.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *