रूस ने दिया विदेशियों को ऑफर, हमारी सेना में आकर यूक्रेन के खिलाफ लड़ो और नागरिकता के साथ 100 गुना अधिक सैलेरी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

पुतिन की ओर से जारी इस आदेश में कहा गया है कि जिन लोगों ने यूक्रेन में मॉस्कों के विशेष सैन्य अभियान के दौरान अनुबंध पर हस्ताक्षर किए है वे अपने और अपने जीवनसाथी, बच्चों और माता-पिता के लिए रूसी पासपोर्ट प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते है।

खुद को वोट देने के बजाए दूसरे को देना होगा इन उम्मीदवारों को वोट, पढ़ें आखिर क्या है कारण

अब PG मेडिकल छात्रों को एक समान स्टाइपेंड, 20 दिन का सवैतनिक अवकाश, वीकली ऑफ भी
RUSSIA.यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक आदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने विदेशी नागरिकों को सेना में शामिल होकर यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ने को कहा है। साथ ही इसके एवज में उन्हें रूस की नागरिकता दी जाएगी। इसके अलावा सैलरी भी 100 गुना अधिक देने की बात कही है।

पुतिन की ओर से जारी इस आदेश में कहा गया है कि जिन लोगों ने यूक्रेन में मॉस्कों के विशेष सैन्य अभियान के दौरान अनुबंध पर हस्ताक्षर किए है वे अपने और अपने जीवनसाथी, बच्चों और माता-पिता के लिए रूसी पासपोर्ट प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते है। उन्हें यह साबित करने वाले दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे कि उन्होंने कम से कम एक वर्ष तक अपनी सेवाएं दी है।

 

 

बता दें, इस आदेश के तहत वो लोग रूस की नागरिकता हासिल कर पाएंगे, जिन्होंने रशिया के नियमित सशस्त्र बलों या अन्य सैन्य संरचनाओं के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए है। राष्ट्रपति पुतिन के इस कदम से ऐसा लग रहा है कि वह सैन्य अनुभव रखने वाले विदेशियों को अधिक से अधिक रूसी सेना में शामिल करवा सकें। रूस के इस कदम के पीछे युद्ध में रूस ने बहुत से सैनिकों को खो दिया है क्योंकि यूक्रेन की सेना उन पर भारी पड़ रही है।

 

 

तीन लाख से अधिक सैनिक मारे गए है
जानकारी के मुताबिक अभी तक रूस-यूक्रेन युद्ध में तीन लाख से अधिक सैनिक मारे जा चुके है। जिससे सैनिकों की कमी रूस में हो रही है। ऐसे में इस तरह के ऑफर के साथ रूस सेना के लिए विदेशियों को अवसर दिया जा रहा है। सूत्रों की माने तो 22 महीने से चल रहे इस युद्ध में रूस ने बहुत बड़ी संख्या में सैनिक बल को खोया हैै।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment