BILASPUR. प्रदेश में ठंड के साथ ही आसमान में बादल छाए हुए है। बादलों के चलते सूर्य देव के दर्शन नहीं हो रहे है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले समय में पूरा प्रदेश बारिश से पानी-पानी हो सकता है। साथ ही बारिश के बाद कड़ाके ठंड का अहसास हो सकता है। सुबह से ही बादल छाए हुए है। बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाओं का प्रवेश हो रहा है जिससे तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक मौसम में पश्चिमी विक्षोभ का असर अब समाप्त हो रहा है। जिसके कारण मौसम बदल रहा है। रात में ठंड बढ़ सकती है। फिलहाल प्रदेश में न्यूनतम तापमान में आने वाले दो दिनों में दो डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है। वहीं मौसम में इस तरह के बदलाव से प्रदेश के कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है।
सरगुजा संभाग में बारिश की संभावना
पूरे प्रदेश में बादल छाए हुए है। वहीं रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर सहित प्रदेश भर में सुबह से ही बादल छाए हुए है। लोग सूर्य देव के दर्शन करना चाह रहे है। लेकिन मौसम के बदलाव के चलते सूर्य देव भी बादलों में छिपे हुए है। बादलों से बारिश के आसार है वहीं सरगुजा संभाग में मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है।
कोहरा ही कोहरा सुबह तक
तापमान में वृद्धि जरूर हो रही है लेकिन मौसम का मिजाज पल-पल में बदल रहा है। सुबह के समय कंपकपी वाली ठंड का अहसास हो रहा है वहीं रात से सुबह लगभग 8 बजे तक कोहरा चारों ओर नजर आ रहा है।
बादल झटते ही हो सकती है ठंड में वृद्धि
लगभग सप्ताह भर से मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा है। वहीं बारिश के बाद मौसम में फिर से बदलाव देखा जा सकेगा। मौसम विभाग की माने तो मकर संक्रांति के दौरान एक बार फिर से कड़ाके की ठंड का अहसास होने की संभावना है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8165969
Total views : 8192162