इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ,पढ़िये आज 19 नवम्बर का राशिफ़ल ..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Ankita Virendra Pashine
Cs, LLb, MBA , Astrologer
8309950170
8839986176

Tuesday 19 November, 2024
जय श्री महाकाल ।।

मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस तिथि पर आर्द्रा नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त 11:45 से 12:27 मिनट तक रहेगा।
आज का राहु काल 3:00 PM to 4:00 PM.

आज का राशिफल – 19 नवंबर 2024

1. मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज का दिन ऑफिस के काम से भरा हो सकता है। मन में डर या परेशानी बनी रह सकती है। किसी अनजान भय से बचने की कोशिश करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 14

2. वृषभ राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज मूड स्विंग्स और थोड़ी बहुत स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर सकते हैं। किसी स्त्री के साथ मतभेद की संभावना है। शांति बनाए रखें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 7

3. मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आप किसी स्त्री को लेकर परेशान रह सकते हैं। किसी खास व्यक्ति की कमी महसूस कर सकते हैं, जिससे दिनभर सोच विचार में बीतेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 1

4. कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप अपने अहम को अधिक महत्व देंगे और पारिवारिक मामलों में व्यस्त रहेंगे। ध्यान दें कि किसी के साथ मनमुटाव न हो।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 4

5. सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। किसी काम में मन नहीं लगेगा, इसलिए धैर्य और संयम से काम लें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 4

6. कन्या राशि (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज ओवरथिंकिंग की स्थिति हो सकती है। किसी पुराने झगड़े या समस्या पर ज्यादा ध्यान जाएगा, जिससे मन अशांत रह सकता है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 5

7. तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू)

आज आप यात्रा कर सकते हैं। महिलाएं अपनी इच्छाओं को मनवाने में सफल हो सकती हैं। दिन प्रगति और खुशी से भरा रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी नीला

शुभ अंक: 10

8. वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी)

आज आपको थोड़ा आराम करना चाहिए। दोपहर 12 बजे के बाद सेहत में सुधार होगा और आप सकारात्मक महसूस करेंगे।

शुभ रंग: वायलेट

शुभ अंक: 10

9. धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज प्रेम संबंधों को लेकर कंफ्यूजन महसूस कर सकते हैं। अच्छे रिश्ते की तलाश में समय बिताएंगे।

शुभ रंग: मेहंदी ग्रीन

शुभ अंक: 9

10. मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज का दिन घूमने-फिरने और मिलने-जुलने में बीत सकता है। काम को लेकर थोड़े सख्त भी रहेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 6

11. कुंभ राशि (ग, गो, सा, सू, से, सो, दा)

आज दिमाग में कई विचार चल सकते हैं। किसी बड़ी योजना की प्लानिंग करेंगे और कुछ महत्वपूर्ण खर्चे भी हो सकते हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 6

12. मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज परिवार में कोई समस्या आ सकती है, जिससे दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। शांति और धैर्य बनाए रखें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 3

टिप ऑफ द डे:
हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं, आपके सभी काम सफल होंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *