सिविल जज भर्ती: 2 दिसंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू, 49 पदों पर होगा चयन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सिविल जज भर्ती-2023 के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 49 पदों के लिए चयन किया जाएगा, जिसमें 151 उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के लिए किया गया है। यह साक्षात्कार 2 दिसंबर से शुरू होकर 11 दिसंबर तक चलेंगे।

इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत पिछले वर्ष हुई थी, जब उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए थे। इसके बाद, 2023 में आयोजित प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजे जनवरी 2024 में घोषित हुए थे। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर 542 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना गया था, जो अगस्त 2023 में आयोजित हुई थी। मुख्य परीक्षा का परिणाम हाल ही में जारी किया गया, जिसके बाद 151 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

इंटरव्यू 15 अंकों का होगा और इसके एक दिन पहले, 1 दिसंबर को दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। ध्यान रहे कि जो अभ्यर्थी दस्तावेज़ सत्यापन में अनुपस्थित रहते हैं, उन्हें इंटरव्यू में शामिल होने का अवसर नहीं मिलेगा।

सीजीपीएससी ने इस भर्ती प्रक्रिया की पूरी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई है। इस भर्ती प्रक्रिया से राज्य में सिविल जज के 49 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *