ग्राम अमोरा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

363 आवेदन प्राप्त हुए, 45 का किया गया मौके पर निराकरण

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

मुंगेली -कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार पथरिया विकासखण्ड के ग्राम अमोरा में आज जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमलोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा 55 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य जागेश्वरी वर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। शिविर में मांगों एवं शिकायतों से संबंधित कुल 363 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 45 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया।

धान बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या के लिए टोल फ्री नम्बर जारी इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि शिविर का उद्देश्य सिर्फ समस्या का समाधान करना नही है, बल्कि इसके साथ योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना और आमजनों को लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना भी है। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने वाली है।

धान बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या के लिए टोल फ्री नम्बर 9406275514 पर कॉल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिविर में आवास योजना सहित जो भी आवेदन प्राप्त हुए है, उनका विभागीय अधिकारी द्वारा गंभीरतापूर्वक निराकरण किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती वर्मा ने कहा कि शिविर में सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित हैं। आप सभी लोग अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन अवश्य दीजिए।

आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने आमलोगों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया। जनपद सदस्य सत्या लहरे ने कहा शिविर में आम जनता बड़ी उम्मीद से आते हैं। उनकी समस्याओं का उचित समाधान होना चाहिए।

विभिन्न योजनाओं से 55 हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित शिविर में मछली विभाग अंतर्गत 03 हितग्राहियों को मत्स्य जाल, खाद्य विभाग अंतर्गत 06 को राशनकार्ड, कृषि विभाग अंतर्गत 05 को मसूर किट, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत 05 को आयुष्मान कार्ड, राजस्व विभाग अंतर्गत 03 को किसान-किताब, श्रम विभाग अंतर्गत 05 को श्रम कार्ड नवीनीकरण एवं कार्ड का वितरण, शिक्षा विभाग के अंतर्गत 12 बच्चों को जाति निवास प्रमाण पत्र, 07 को दिव्यांग उपकरण तथा 04 बच्चों को गणवेश का वितरण किया गया।

इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत 05 बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया और सुपोषण किट का वितरण किया गया। शिविर में परिवहन विभाग द्वारा स्टाल लगाकर लर्निंग लाइसेंस भी बनाया गया। लोक कलाकार रेखा देवार और उनकी टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर पथरिया एसडीएम बी. आर. ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *