Breaking : अब ईओडब्ल्यू ने सौम्या चौरसिया को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने 10 दिनों के रिमांड पर भेजा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। जेल में बंद सौम्या चौरसिया की मुश्किलें खत्म होती नजर नहीं आ रही है. ताजा घटनाक्रम में ईओडब्ल्यू ने उन्हें को आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. ईओडब्ल्यू कोर्ट से 10 दिनों का रिमांड दिया है, जिसकी वजह से अब सौम्या चौरसिया 18 नवंबर तक ACB/EOW की रिमांड पर रहेंगी.

बता दें कि राज्य की भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी ने 2 जुलाई को निलंबित आईएएस अधिकारियों रानू साहू और समीर विश्नोई के साथ-साथ राज्य सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988/संशोधित अधिनियम, 2018 की संबंधित धाराओं के तहत भ्रष्टाचार के आरोप में तीन नई प्राथमिकी दर्ज की थी.

इसके पहले कोयला लेवी घोटाले में धनशोधन (मनीलॉंड्रिंग) पहलू की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिसंबर 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया था, मामले में निलंबित आईएएस समीर विश्नोई और निलंबित आईएएस रानू साहू को कोयला लेवी मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *