लोरमी- सुकली में 14 से 17 नवंबर तक आयोजित होगा गायत्री महायज्ञ

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

देवेंद्र उबेजा लोरमी ब्लॉक प्रमुख/निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

लोरमी-समीपस्थ ग्राम सुकली में चार दिवसीय शक्ति संवर्धन 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन 14 नवंबर से शुरू होने जा रहा है और 17 नवंबर को समापन होगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु ग्रामवासियों और गायत्री परिवार के सदस्यों में अपार उत्साह दिखाई दे रहा है। इसी तारतम्य में सुकली एवं आसपास के गांवों में सभी घरों में अन्नदान हेतु थैला वितरण किया गया।

महिलाओं में खास उमंग दिख रहा है। गायत्री परिवार के कार्यक्रमों में यज्ञ, पूजन, भजन, कीर्तन, विभिन्न संस्कार यथा गर्भ संस्कार, नामकरण, मुण्डन, अन्नप्राशन, दीक्षा, जनेऊ, विद्याआरंभ, विवाह आदि संस्कार नि:शुल्क शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधियों द्वारा संपन्न कराया जाएगा।

विशेषज्ञ कार्यकर्ता आ करके अनेक विषयों पर अपने तथ्यात्मक जानकारी से उपस्थित जनता का प्रबोधन करते हैं। समाज में परिवर्तन तथा वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्त रैली, स्वच्छता अभियान और व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर स्कूलों और कॉलेजों में लगाकर संबोधित करते है। ऐसे कार्य करने के लिए अधिकतर गायत्री परिवार के योजनाओं को देखा जाता है।

मानव में देवत्व का उदय, धरती पर स्वर्ग का अवतरण, मानव से महामानव, नर से नारायण बने। इसी तारतम्य में नशामुक्ति अभियान नारी सशक्तिकरण तथा युवा संवर्धन का यह उपक्रम ग्राम सुकली में बड़े ही उत्साह के साथ इस चार दिवसीय यज्ञ का आयोजन ग्राम के समस्त बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं की सहमति से किया गया है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इंद्रजीत ध्रुव, विश्राम सोरी, राजेंद्र ध्रुव, श्रीधर कश्यप, नोहर राजपूत, मधु ध्रुव, भगवती ध्रुव, उमाशंकर सिंह, महावीर सिंह, रामनिवास सिंह, ग्राम के सरपंच नोहर सिंह एवं लोरमी क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता लगे हुए हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *