डॉ. चरणदास महंत ने दक्षिण विधानसभा में किया जनसंपर्क,ब्राम्हणपारा, सदरबाजार वार्ड में आकाश शर्मा के लिये मांगा वोट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर. दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव में आज नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने जोरदार जनसम्पर्क किया। डॉ महंत ने ब्राम्हण पारा वार्ड क्रमांक 44 एवं सदर बाजार वार्ड क्रमांक 45 में सबसे पहले श्री बजंरग बली मंदिर में दर्शन किये उसके बाद जनसम्पर्क कार्यक्रम की शुरुवात की

नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने अपने जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार आकाश शर्मा के पक्ष में खुद वोटरों को समर्थन के पर्चे बांटे और पार्टी के लिए वोट मांगा।

इस दौरान ब्राम्हणपारा में डॉ. महंत नवीन शुक्ला, आशीष दीवान, संजय दीवान, कान्हा उपाध्याय के घर भी गए जहां उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। अवधिया समाज के द्वारा स्वागत व भेंट मुलाकात की गई। जनसंपर्क के दौरान समीर पाण्डेय के निवास पर कार्यकर्ताओ संग उन्होंने स्वल्पाहार किया। इसके बाद सुभाष बजाज के निवास में सिंधी समाज के वरिष्ठ लोगों से मुलाकात, रामसा फर्नीचर भेंट मुलाक़ात।

सदर बाजार वार्ड में जानू भाई, हाजी नाज़िमुद्दीन, राजू सोनी, मालू जी कमला ज्वेलर्स जैन समाज की बैठक, तिवारी निवास में बोहरा समाज की बैठक, कमल डागा, महेंद्र कोचर, भंसाली परिवार, पूनम यादव के निवास पर भेंट मुलाक़ात कर आग्रह किया।

जनसंपर्क के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के साथ पूर्वमंत्री जयसिंग अग्रवाल, पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा, अनीता शर्मा, लक्ष्मी धूर्व , विधायक सावित्री मंडावी, कुंवर सिंह निषाद सभापति पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, विधायक दल सचिव अमित पाण्डेय, प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, समीर पाण्डेय, मनोज कंदोई, दिलीप चौहान, राजेंद्र शुक्ला, विकास तिवारी, राहुल इंदुरिया, नवीन चंद्राकर, कमलाकांत शुक्ला, अरुण सिंग, अविनय दुबे, सचिन शर्मा, सुयष शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी साथ रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *