Petrol Diesel Price Today: क्या पेट्रोल-डीजल से आम लोगों को आज मिली राहत! जानिए क्या है आपके शहर में रेट?

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Petrol Diesel Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चा तेल के दाम एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं. ऐसे में तेल कंपनियों हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं. आज यानी 8 नवंबर 2024 के अपडेट के मुताबिक, शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. आइए जानते हैं देश के प्रमुख महानगरों में आज के पेट्रोल और डीजल की क्या कीमते हें.

वहीं, हम अगर, राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत की बात करें तो ये  94.77 रुपए है. जबकि, डीजल प्रति लीटर 87.67 रुपए है. इसके अलावा मुंबई में प्रति लीटर की कीमत 103.44 रुपए और डीजल प्रति लीटर के दाम 89.97 रुपए है. वहीं, कोलकाता में प्रति लीटर पेट्रोल का भाव 104.95 रुपए और डीजल का भाव 91.76 रुपए है. आखिर में चेन्नई में प्रति लीटर पेट्रोल का दाम 100.80 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.39 रुपए प्रति लीटर है.

जानें अलग-अलग शहरों के पेट्रोल-डीजल रेट?

इसके अलावा बेंगलुरु में पेट्रोल 102.92 रुपए प्रति लीटर और डीजल 88.94 रुपए प्रति लीटर है. लखनऊ में पेट्रोल 94.69 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.81 रुपए प्रति लीटर है. नोएडा में पेट्रोल 94.87 रुपए प्रति लीटर और डीजल 88.01 रुपए प्रति लीटर है. गुरुग्राम में पेट्रोल 95.17 रुपए प्रति लीटर और डीजल 88.02 रुपए प्रति लीटर है. चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.30 रुपए प्रति लीटर और डीजल 82.45 रुपए प्रति लीटर है. पटना में पेट्रोल 105.56 रुपए प्रति लीटर और 92.40 रुपए प्रति लीटर है.

हर दिन सुबह आता है पेट्रोल-डीजल अपडेट!

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर तय की जाती हैं. भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं. जिसमें इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 कई शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी उपलब्ध करती हैं.

कैसे चेक करें पेट्रोल-डीजल के रेट!

देश में पेट्रोल-डीजल पर राज्य स्तर पर लगने वाले अलग-अलग टैक्स के कारण कई शहरों में इनकी कीमतों में काफी बदलाव होता है. ऐसे में अगर, आप रोजाना अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताज़ा कीमत जानना चाहते हैं, तो इसके लिए एसएमएस की मदद ले सकते हैं. जहां पेट्रोल कंपनियां जैसे कि इंडियन ऑयल के कस्टमर अपने शहर का आरएसपी कोड लिखकर 9224992249 पर भेजकर आसानी से अपने शहर के पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते हैं.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *