नारायण बन हनुमान मंदिर आरंग में मानस शक्ति केंद्र के द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आरंग़ । कौशिल्या जिला मानस संघ के अंतर्गत राजा मोरध्वज मानस शक्ति केंद्र आरंग़ का दीपावली मिलन एवं रामायण व्याख्यान प्रशिक्षण का आयोजन नारायण बन श्रीहनुमान मंदिर, महामाया तालाब बजरंग चौक में आयोजन किया गया.


जिसमें मानस शक्ति केंद्र के पदाधिकारी पंडित नरेंद्र द्विवेदी सीताराम यादव, मानस लोधी पुराणिक हिरवानी,परमानंद जलछत्री ,गेंद लाल धीवर ,लक्ष्मी साहू अवध विश्वकर्मा ,विनोद गुप्ता , लाला संतोष लोधी ,याददाश्त मानिकपुरी , धनाऊ धुरंधर, गजाधर निषाद ,हीरालाल साहू भक्त जनों ने हनुमान मंदिर में 51 दीप जलाए गए तथा 101 पीपल के पत्तों पर श्री राम नाम लिखकर माला पहनाया गया.

नरेंद्र द्विवेदी एवं विनोद गुप्ता के मुखारविंद से भगवान श्री राम और हनुमान जी के सामने मंत्रोच्चार पूजा पाठ आराधना जय श्रीराम जयकारा लगाकर चरणों में पुष्प अर्पित करते हुए सामूहिक सुंदरकांड पाठ कर भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी से प्रार्थना किया कि विश्व में शांति तथा सभी जीव प्राणी पर दया दृष्टि बनाए .

रखे साथ ही श्री राम चरित्र मानस के उत्तर कांड के पावन प्रसंग ज्ञान दीपक एवं मानस रोग पर व्याख्यान प्रस्तुत किए गए। 19 नवंबर को मानस संगोष्ठी का आयोजन मानस लोधी एवं मानस शक्ति केंद्र आरंग के तत्वाधान में होना तय हुआ है जिसमें सरल संगीत मानस मंडली,और त्रिमूर्ति मानस मंडली की प्रस्तुति होगी, अंचल के मानस मर्मज्ञ बलराम साहू बालोद धर्मी, रामराजेश साहू आहिवारा दुर्ग,श्रीचरित्र मानस के पावन प्रसंग पर व्याख्यान प्रस्तुति देंगे। इसी कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया जाएगा।

संकलनकर्ता – रोशन चंद्राकर

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment