रायपुर दक्षिण उप चुनाव में प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष को उम्मीदवार बनाना खुशी की बात- सचिन पायलट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

० कांग्रेस महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट की पत्रकारवार्ता

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत की उपस्थिति में पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। पत्रकारवार्ता के पहले उन्होंने युवा कांग्रेस द्वारा महिलाओं की पंचायत चुनावों में सक्रिय भागीदारी के लिये चलाये जा रहे अभियान महिला स्वराज अभियान का भी शुभारंभ किया। उन्होने कहा कि राहुल गांधी की सोच है कि महिलाओं को कैसे आगे बढ़ाना है। ग्राउंड लेवल से लेकर पार्लियामेंट तक जो महिलाएं इच्छुक है चुनाव लड़ने की उनके लिए है यह अभियान है।

उन्होंने कहा कि किस प्रकार का प्रचार भाजपा कर रही है झारखंड में जिस प्रकार की बातें बोली गई उसे देखकर समझ आ चुका है कि जो झटका लोकसभा में लगा है वही परिणाम इन दोनों राज्यों में आने वाला है। जिस प्रकार की राजनीति हो रही है उसकी प्रशंसा किया जा सके ऐसा नहीं है, जो शब्दावली का प्रयोग किया जा रहा है वह बौखलाहट का उदाहरण है और वह सिर्फ नेतृत्व में बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देता। दक्षिण में चुनाव हो रहा है मुझे खुशी है कि सभी ने मिलकर निर्णय लिया और युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उम्मीदवार बनाया गया। बीजेपी के उम्मीदवार सांसद, महापौर, के रूप में निष्क्रिय रहे है। कांग्रेस ने एक नए युवा को मौका दिया है। बेहतर तरीके से आकाश शर्मा चुनाव लड़ रहे है। उपचुनाव एक ट्रेलर है, लोगों का विश्वास प्यार जरूर मिलेगा, लोगों से जिस तरीके की चर्चा हुई हर फीडबैक आ रहे हैं वह पक्ष में है और सकारात्मक है, कांग्रेस पार्टी का हर नेता जिम्मेदारी लेकर मजबूती से चुनाव लड़ रहा है, जनता कुछ समय तक भ्रमित हो सकती है, बटोगे तो काटोगे वाली बात कहना अनुचित है, उपचुनाव से पहले समाज में जहर घोलने और लोगों का ध्यान भटकाने का काम कर रही है।
रायपुर दक्षिण के चुनाव के संदर्भ में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि रायपुर दक्षिण उपचुनाव को लेकर जिस तरीके से भाजपा अपना प्रचार प्रसार कर रही है, यह भाजपा के डर को दर्शाता है। जिस तरीके का झटका लोकसभा में भाजपा को लगा। वैसा ही झटका इस बार भी आने वाला है। भाजपा ने सीमित तरीके से राजनीति की है। तेरा मेरा किया विधायक को सांसद बनाया सांसद को विधायक बनाएं। आने वाले विधानसभा चुनाव का ट्रेलर यह उपचुनाव है, जो संकेत मिल रहे हैं और लोगों से चर्चा की जा रही है तो पार्टी के लिए पॉजिटिव है।

उन्होंने राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भाजपा सरकार को घेरते हुये कहा कि राज्य में रोज हत्याये हो रही है, गोलियां चल रही, प्रदेश की कानून व्यवस्था बर्बाद हो गयी है। एसपी, कलेक्टर कार्यालय जलाये जा रहे है। यह सबसे आसान काम होता है जब खुद के पास जवाब ना हो तो दूसरी पर थोप दो। एसपी, कलेक्टर दफ्तर छोड़कर भाग रहे हैं। भाजपा का काम है काम करो मत और जब फेल हो जाए तो कांग्रेस को टारगेट करो। जो-जो घटनाएं हुई है उन सब के पीछे केवल भाजपा सरकार जिम्मेदार है।?

उन्होंने भाजपा सांसद के बयानों पर पत्रकारो के सवालो का जवाब देते हुये कहा कि बृजमोहन अग्रवाल अपने प्रचार में कह रहे हैं दक्षिण को मिलेंगे दो विधायक एक सुनील सोनी और दोबारा बृजमोहन अग्रवाल मामले में सचिन पायलट ने कसा तंज जब वह विधायक बने थे तो पद छोड़कर क्यों भागे? अब टिकट किसको मिली यह उनका अंदरूनी मामला है। लेकिन तुलना करना चाहिए कैंडिडेट और पार्टी की। सांसद बन गए हैं, वही रहे।
पत्रकारों के सवालो का जवाब देते हुये उन्होंने कहा कि कोई क्षेत्र किसी का गढ़ नहीं होता। भाजपा के बड़े दिग्गज नेता अयोध्या की बात करते थे। राम मंदिर बनाया लेकिन वहां से हार गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 लाख वोटो से पहले जीते थे। अब डेढ़ लाख वोटो पर आ गए। कितना भी बड़ा गढ़ हो जब जनता के काम ना करे तो गड्ढा बन ही जाता है।

पत्रकारवार्ता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह प्रभारी एस.ए. सम्पत कुमार, एआईसीसी सचिव एवं सह प्रभारी जरिता लैतफलांग, एआईसीसी संयुक्त सचिव एवं सह प्रभारी विजय जांगिड सहित वरिष्ठ कांग्रेस के नेता उपस्थित थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *