छत्तीसगढ़ की स्थापना की 24 वर्षगांठ ,सरकार छत्तीसगढ़ को  संवारने का बखूबी काम कर रही : लोकसभा सांसद चौधरी 

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

विनय सिंह नवभारत टाइम्स 24x7in ब्यूरो बेमेतरा
मो 9907971282

बेमेतरा :  मंगलवार को एक दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव 2024 का शुभारंभ हुआ ।छत्तीसगढ़ की स्थापना की 24 वर्षगांठ के मौके पर 05 नवंबर  मंगलवार को मुख्यालय के बेसिक मैदान में जोरदार तरीके से एक दिवसीय राज्योत्सव की शुरुआत हुई।लोक सभा सांसद महासमुंद  रूपकुमारी चौधरी ने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर राज्योत्सव का आगाज किया।

कार्यक्रम  में अति विशिष्ट अतिथि विधायक बेमेतरा  दीपेश साहू, विधायक साजा  ईश्वर साहू, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत  सुनीता  हीरालाल साहू सहित  जनपद अध्यक्ष  रीना वर्मा,पूर्व विधायक साजा लाल चंद्र बाफना,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, राजेन्द्र शर्मा , ओमप्रकाश जोशी सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे । अतिथियों का स्वागत  पुष्प गुच्छ से किया गया।  कार्यक्रम की  शुरुआत राष्ट्रगान गाकर हुई ।


राज्योत्सव के शुभारंभ से पहले स्थानीय लोक कलाकारों व स्कूली बच्चों कस्तूरबा गांधी विद्यालय और सेजेस सिंघौरी द्वारा सांस्कृतिक  कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गयी । जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा। मुख्य  अतिथि  रूपकुमारी चौधरी ने  राज्योत्सव स्थल आगमन पर पहले विभिन्न  विभागों के प्रदर्शनी  स्टॉलों का अवलोकन किया ।

शुरुआत जनसम्पर्क विभाग के प्रदर्शनी स्टॉल से की जहाँ केन्द्र और राज्य  शासन की हितग्राही मूलक व   जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों, जिले की विभिन्न गतिविधियों एवं   कार्यकर्मों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी लगायी  गयी । स्टॉल में शासन की योजनाओं की प्रचार सामग्री का निःशुल्क वितरण भी किया जा रहा  है ।

लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी संबोधित करते हुए  कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न  स्व. अटल बिहारी बाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया।हमारी सरकार उनके  सपने और छत्तीसगढ़ की जानता की बेहतर सेवा कर छत्तीसगढ़ को  संवारने का काम बखूबी कर रही है । उन्होंने अपनी पूर्व  और वर्तमान  श्री विष्णुदेव साय की सरकार की उपलब्धियां गिनाई ।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार  महिलाओं को नौकरी के साथ ही लखपति दीदी, महतारी  वंदन योजना से स्भावलंबी बना रही है । युवाओं के लिए विभिन्न विभागों व क्षेत्र में भी नौकरी के द्वार खोले है । सरकार किसानों के हित में भी बेहतर फैसले लिए है । उनकी खुशहाली की योजनाएं चला रही है

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना  दिवस और छत्तीसगढ़ राज्य की जानकारी  दी और जिले का प्रतिवेदन पेश किया ।  विधायक बेमेतरा दीपेश साहू  और विधायक साजा   ईश्वर साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया ।
   उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, संस्थाओं को  प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) के हितग्राहियों को आवास की चाबी  सौपी । 

सर्वश्रेष्ठ स्टॉल मैं  प्रथम स्थान जिला  उधनकी विभाग, दुतिय स्थान जिला पंचायत और तृतीय स्थान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को मिला । उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम  प्रस्तुत करने वाले स्कूली बच्चों को उनकी बेहतर कार्यक्रम के लिए प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया । अतिथियों को  स्मृति चिन्ह भेंट किए ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *