पीएम मोदी की एक-एक गारंटी को पूरा कर रही विष्णुदेव साय सरकार – डिप्टी सीएम अरुण साव..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

देवेंद्र उबेजा लोरमी ब्लॉक प्रमुख/निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

मुंगेली/लोरमी – लोरमी विकासखंड के ग्राम कारीडोंगरी में आज कौशल विकास पखवाड़ा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं सरस्वती माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। नवा अंजोर कर्मा नृत्य दल ग्राम जाकड़बांधा द्वारा कर्मा नृत्य प्रतुत कर अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम श्री साव ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सांय-सांय विकास कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक-एक गारंटी को पूरा करने का काम विष्णुदेव साय सरकार कर रही है।


 डिप्टी सीएम ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न निर्माण कार्यों की सौगात दी। इसमें 05 लाख रूपए की मद से घानाघाट सीसी रोड निर्माण कार्य, 05 लाख रूपए की मद से शासकीय प्राथमिक शाला दरवाजा में स्कूल में बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य, 05 लाख रूपए की मद से कारीडोंगरी में सीसी रोड और मुख्य सड़क मार्ग से रेस्ट हाउस तक सड़क निर्माण की घोषणा की। उन्होंने आगामी त्यौहार दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कलेक्टर राहुल देव ने आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किए जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल ने साइबर क्राइम की जानकारी देते हुए उससे बचने जागरूक किया।

डिप्टी सीएम ने युवाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने किया प्रोत्साहित

 

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कौशल विकास पखवाड़ा शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने युवाओं को कौशल विकास में प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार एवं स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने प्रोत्साहित किया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में 06 माह के बच्चों को अन्नप्राशन कराया और गर्भवती माताओं को सुपोषण टोकरी का वितरण किया। इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ी स्वादिष्ट पकवान का स्वाद भी चखा और सराहना की। शिविर में विभिन्न योजनाओं से संबंधित ब्रोसर का भी वितरण किया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षा जागरूकता विषय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

डिप्टी सीएम ने हितग्राहियों को सामग्री और प्रमाण पत्र का किया वितरण

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने मत्स्य पालन विभाग अंतर्गत 04 हितग्राहियों को महाजाल तथा आइसबॉक्स, कृषि विभाग अंतर्गत 14 किसानों को मसूर मिनी किट, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत 05 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, 05 महिला स्व सहायता समूहों को 15-15 हजार रूपए एवं 03 महिला स्व सहायता समूहों को 60-60 हजार का चेक, समाज कल्याण विभाग अंतर्गत 05 लोगों को नवीन पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र, श्रम विभाग अंतर्गत 09 नवीनीकृत श्रम कार्ड, पीएम आवास योजना के तहत 06 लोगों को आवास प्लस एवं 03 लोगों को पीएम जनमन आवास की स्वीकृति आदेश, पीएम विश्वकर्मा योजनार्गत 07 लोगो को कौशल योग्यता प्रमाण पत्र, खेल विभाग से लोरमी क्षेत्र के खिलाड़ियों को बॉक्सिंग, टेबल टेनिस और शतरंज का खेल सामाग्री किट प्रदान किया गया। इसके साथ ही राज्य स्तरीय शालेय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित होने, राज्यपाल स्काउट-गाइड परीक्षा में उत्तीर्ण होने तथा राज्य स्तरीय पठन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए 03 बच्चों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान वन मंडलाधिकारी  संजय यादव, जिला पंचायत सीईओ  प्रभाकर पाण्डेय, लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी, डिप्टी कलेक्टर अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य  नागरिक, मीडिया के प्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *