बिलासपुर में बवाल… पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, 12 लोग गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

 

जे के मिश्र l बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम रमतला में शुक्रवार रात दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक जा पहुंचा। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। शनिवार को भी दोनों गुटों में फिर से झड़प हो गई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गांव में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।

 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे रमतला के बजरंग चौक पर दो पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हुई, जो हाथापाई में बदल गई। इस झड़प में दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें आईं। इस दौरान एक पक्ष के बबलू का हाथ टूट गया, जबकि नीरज दुबे और सुरेश यादव को भी गंभीर चोटें आईं। मामले की खबर मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों गुटों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधात्मक धाराओं में मामला दर्ज किया।

 

शराब पीने को लेकर हुआ विवाद

 

बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत उस समय हुई, जब शुक्रवार रात दूसरे मोहल्ले के कुछ युवक रमतला गांव में आकर शराब पी रहे थे। स्थानीय निवासियों द्वारा मना किए जाने पर युवकों और ग्रामीणों के बीच विवाद शुरू हो गया। उस समय युवक चले गए, लेकिन कुछ देर बाद वापस आकर कुछ घरों पर पथराव कर दिया, जिससे तनाव और बढ़ गया और मारपीट की नौबत आ गई।

घटना के अगले दिन शनिवार सुबह करीब 10 बजे रमतला का एक युवक हाईवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाने गया, जहां दूसरे पक्ष के कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोनी, सिटी कोतवाली और सरकंडा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने स्वयं रमतला गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दोनों पक्षों से उपद्रव करने वाले 12 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस अब गांव में सतर्कता बनाए हुए है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *