केन्द्रीय विद्यालय के बच्चों ने सीखी ओडिशी नृत्य की बारीकियां

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

गौतम बाल बोंदरे / केन्द्रीय विद्यालय संगठन के एक अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम “रुट टू रुट” के अंतर्गत केन्द्रीय विद्यालय बिलासपुर में अंतरराष्ट्रीय नर्तक रुद्र प्रसाद स्वाईं ने ओडिशी नृत्य की कलात्मक व मनमोहक प्रस्तुति दी।
विदित हो कि विद्यार्थियों को श्रेष्ठ भारतीय सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के उद्देश्य से केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा यह कार्यक्रम पूरे देश में संचालित किया जाता है।

इसी कड़ी में अंतरराष्ट्रीय कलाकार रुद्र प्रसाद स्वाईं ने यह प्रस्तुति दी।विद्यालय की प्राचार्य अर्चना मर्सकोले ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।रुट टू रुट के समन्वयक शिवम चौहान ने इस कार्यक्रम के लक्ष्य एवं उद्देश्य की सारगर्भित जानकारी दी।कार्यक्रम के मध्य नर्तक स्वाईं ने ओडिशी शास्त्रीय नृत्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर ओडिशी नृत्य कला का व्यावहारिक ज्ञान दिया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।विदित हो कि रुद्र प्रसाद स्वाईं ने अपनी नृत्यकला का प्रदर्शन भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा अंतरराष्ट्रीय मंच पर बैंकाक, चीन और जर्मनी आदि अनेक देशों में किया है।इस महत्वपूर्ण आयोजन में विद्यालय के संगीत शिक्षक लक्ष्मण कौशिक एवं क्रीड़ा शिक्षक संतोष लाल का सराहनीय योगदान रहा।अंत मे प्राचार्य अर्चना मर्सकोले ने सबको शुभकामनाएं प्रेषित की।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment