कॉलेज चौंक आरंग में हमेशा बनी रहती है दुर्घटना की संभावना

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

सिगनल लगाने व ब्रेकर बनाने की उठी मांग

आरंग। आरंग के कालेज चौंक में आए दिन सड़क दुर्घटना होते सहज ही देखा जा सकता है। मेन रोड में स्थित यह चौंक नगर का सबसे व्यस्ततम् सड़कों में से एक है।


नगर के इसी चौंक से हमेशा खरोरा, राजिम व रायपुर की ओर से बसों व बड़े बड़े ट्रकों का आना जाना लगा रहता है।यहां से कुछ ही दूर में शासकीय बद्री प्रसाद कालेज है। जहां प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राएं अध्ययन के लिए आते जाते हैं। वहीं खरोरा की ओर जाने वाले यात्री बस भी इस चौंक के आसपास ही रूकते हैं।जिसके चलते इस चौक में हमेशा यातायात का भारी दबाव बना रहता है। आए दिन यहां दुर्घटनाएं होती रहती है। जिसे देखते हुए नगर के स्वयं सेवी सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन व नगर वासियों ने इस चौंक में उपयुक्त ब्रेकर बनाने तथा सिगनल लगाने स्थानीय प्रशासन से मांग किए हैं।जिससे कि इस चौंक में आए दिन हो रहें दुर्घटनाओं की रोकथाम हो सके।

संकलनकर्ता – रोशन चंद्राकर

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *