दीपावली और छठ पूजा पर रेलवे की सौगात: विशेष ट्रेनों की सूची और टाइमिंग जारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

जे के मिश्र / बिलासपुर। दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष ट्रेनों का संचालन करने की घोषणा की है। इस साल भारतीय रेलवे ने पूरे देश में कुल 7350 स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला किया है। इनमें से कुछ ट्रेनों का परिचालन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत भी किया जा रहा है। दुर्गा पूजा के दौरान गोंदिया से सांतरागाछी के बीच पहले ही दो विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया था, और अब दीपावली और छठ के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

यात्रियों को मिलेगी राहत
दीपावली और छठ पूजा के दौरान टिकट कंफर्मेशन के लिए हो रही परेशानियों को देखते हुए रेलवे ने इस बार 4 विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इस साल विशेष ट्रेनों की संख्या में 64% का इजाफा किया गया है, जिससे यात्रियों को कंफर्म टिकट के लिए अब पहले जैसी कठिनाई नहीं होगी। पिछले साल जहां 4429 फेरे लगाए गए थे, वहीं इस साल प्रति दिन लगभग 120 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।

स्पेशल ट्रेनों का टाइम टेबल
यात्रियों की सुविधा के लिए दीपावली और छठ के दौरान निम्नलिखित स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है:

08895 गोंदिया-छपरा छठ पूजा स्पेशल (03 और 04 नवंबर)
08896 छपरा-गोंदिया छठ पूजा स्पेशल (04 और 05 नवंबर)
08897 गोंदिया-पटना छठ पूजा स्पेशल (03 और 04 नवंबर)
08898 पटना-गोंदिया छठ पूजा स्पेशल (04 और 05 नवंबर)
इन स्पेशल ट्रेनों से त्योहार के समय यात्रियों को सफर में बड़ी राहत मिलेगी और उनकी यात्रा अधिक सुगम होगी। रेलवे की इस पहल से यात्रियों के लिए कंफर्म टिकट पाना और भी आसान हो जाएगा, जिससे त्योहारों का आनंद बिना किसी बाधा के लिया जा सकेगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment