चंदली में आयोजित हुआ जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर एवं कौशल विकास पखवाड़ा….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

देवेंद्र उबेजा लोरमी ब्लॉक प्रमुख/निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

मुंगेली /लोरमी – लोरमी विकासखंड के ग्राम चंदली में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर एवं कौशल पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल एवं जनप्रतिनिधियों ने भारत माता की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

उन्होंने राजस्व, खाद्य, महिला एवं बाल विकास, पशुधन, मछलीपालन, आदिम जाति कल्याण, समाज कल्याण सहित विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और आमजनों को पात्रतानुसार योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।  शिविर में मांगों एवं शिकायतों से संबंधित कुल 727 आवेदन प्राप्त हुए, इनमें से 35 आवेदन का मौके पर निराकरण कर आमजनों को त्वरित राहत पहुंचाई गई।

*सभी के सहयोग से बेहतर कार्य करेंगे – कलेक्टर*

  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि आज जिला प्रशासन के आला अधिकारी-कर्मचारी आपके द्वार, आपके गॉव पहुंचे हैं। शासन की जनकल्याणकारी योजना आप लोगों के लिए है, सभी आमजन इसका भरपूर लाभ उठाएं। कलेक्टर ने मैदानी अमलों को लोगों के समक्ष खड़ा कराकर पूछा? यदि किसी से संबंधित शिकायत हो, तो उसे भी बताएं।

उन्होंने कहा कि गांव के विकास में सभी की भूमिका होती है, सभी के सहयोग से बेहतर कार्य करेंगे। कलेक्टर ने शाला त्यागी बच्चों की समस्याएं भी सुनी और उनकी समस्याओं का त्वरित निदान नहीं करने पर संबंधित बीआरसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश एसडीएम लोरमी को दिए। उन्होंने युवाओ को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की।

*फर्जी कॉल व मैसेज से रहें सावधान – पुलिस अधीक्षक*

 पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सरकार की हर एक योजना का उद्देश्य आप लोगों को समृद्ध बनाना है। आप लोग जितना ज्यादा योजनाओं में रूचि लेंगे, उतना ज्यादा लाभ मिलेगा। उन्होंने ग्रामीणों को सायबर अपराध से बचाव के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोबाईल का उपयोग करने वाले इन बातों का हमेशा ध्यान रखें।

आपका मोबाईल नम्बर आपके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। मोबाईल किसी दूसरे व्यक्ति को उपयोग के लिए न दें और कोई अनजान व्यक्ति कॉल करके आपसे निजी जानकारी मांगे, तो बिल्कुल न दें। फर्जी कॉल से सावधान रहें। अनजान मैसेज लिंक या मोबाइल पर आए नोटिफिकेशन पर बिना जानकारी के क्लिक ना करें। मनी ट्रांसफर एप का काम होने पर तुरंत लॉगआउट करें।


जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय ने कहा कि शिविर में अधिकतर आवेदन प्रधानमंत्री आवास एवं शौचालय योजना के प्राप्त हुए हैं। आवास योजना के लिए ग्राम पंचायतों में सर्वे का काम चल रहा है। सर्वे सूची शासन को शीघ्र भेजी जाएगी। वहीं शौचालय योजना के तहत प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत भौतिक सत्यापन कर पात्रतानुसार हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा।

उन्होंने कौशल विकास योजनांतर्गत युवाओं को हुनर सीखकर स्वरोजगार करने के लिए प्रेरित किया। गणमान्य नागरिक  कोमलगिरी गोस्वामी ने कहा कि आपके समस्या के निराकरण के लिए समय-समय पर शिविर का आयोजन किया जाता है। कौशल विकास पखवाड़ा बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

*कलेक्टर एवं एसपी ने बच्चों को कराया अन्नप्राशन, सुपोषण किट का किया वितरण*

 शिविर में कलेक्टर एवं एसपी ने 08 बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया और उन्हें शुभाशीष दिया। साथ ही 06 बच्चों की माताओं को सुपोषण टोकरी प्रदान कर बच्चों की उचित देखभाल करने करने और पौष्टिक आहार प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों के अवलोकन के दौरान स्वास्थ्य विभाग के स्टाल में स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और अपना शुगर एवं ब्लडप्रेशर जांच कराया। साथ ही लोगों को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में अपना स्वास्थ्य जांच करने के लिए प्रोत्साहित किया।

*कौशल पखवाड़ा अंतर्गत लगाया गया पंजीयन काउंटर*

 शिविर में कौशल पखवाड़ा के अंतर्गत कौशल आधारित गतिविधियों में  प्रशिक्षण एवं आजीविका संवर्धन के लिए पंजीयन काउंटर लगाया गया। जिसमें प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत कारपेंटर, लोहार, मूर्तिकार, मोची, राजमिस्त्री, दर्जी, सहित 18 विभिन्न गतिविधियों में प्रशिक्षण के लिए पंजीयन किया गया।

इसी प्रकार प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत कारपेट विवर, वुडन टॉय मेकर, सिरेमिक एंड टेराकोटा टॉय मेकर तथा आजीविका विकास कार्यक्रम के अंतर्गत फोटोशॉप, नमकीन, इलेक्ट्रिकल स्विच बोर्ड, लेडीज गारमेंट्स आदि के प्रशिक्षण के लिए पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 59 और मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 60 सहित कुल 119 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर एवं एसपी द्वारा विश्वकर्मा योजना अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त 20 लोगों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

*हितग्राहियों को सामग्री, प्रमाणपत्र एवं चेक प्रदान कर किया गया लाभान्वित*

शिविर में आयुष विभाग द्वारा 251 रोगियों का उपचार, शिक्षा विभाग द्वारा 03 बच्चों को दिव्यांग किट, विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र, 13 बच्चों को साक्षरता हेतु उल्लास पुस्तक किट तथा 03 बच्चों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत 05 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, मत्स्य पालन विभाग अंतर्गत 05 हितग्राहियों को महाजाल तथा आइसबॉक्स, खाद्य विभाग अंतर्गत 08 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड, कृषि विभाग द्वारा 18 किसानों को प्रधानमंत्री स्वाईल हेल्थ कार्ड योजनांतर्गत मृदा कार्ड, पंचायत विभाग अंतर्गत 10 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र, आजीविका मिशन अंतर्गत 10 हितग्राहियों को को चक्रीय निधि, 10 लोगों को सामुदायिक निवेश कोष, समाज कल्याण विभाग द्वारा 09 लोगों को नवीन पेंशन स्वीकृति, कृषि विभाग द्वारा 10 किसानों को कृषि बीज का वितरण किया गया

*योजनाओं से संबंधित ब्रोसर एवं पुस्तक का किया गया वितरण*

            शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों से संबंधित ब्रोसर एवं पुस्तक का वितरण किया गया। जनसंपर्क विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना कहानी संग्रह, सुशासन के नवीन आयाम, जनमन और रोजगार नियोजन का वितरण किया गया। इस दौरान लोगों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों पर आधारित पुस्तक की सराहना की और उपयोगी बताया। इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी  संजय यादव, लोरमी एसडीएम  अजीत पुजारी, डिप्टी कलेक्टर अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधिण, गणमान्य नागरिक, मीडिया के प्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *