4 बच्चों के पिता से नाबालिग की प्रेम कहानी : घर से भागी ने वापस लौटने से किया इंकार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

ग्वालियर। ग्वालियर में एक नाबालिग लड़की एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति के प्यार में कुछ इस कदर पागल हो गई कि उसने अपने माता-पिता के पास लौटने से साफ इनकार कर दिया। लड़की एक ऐसे व्यक्ति के बहकावे में आ गई जो चार बच्चों का पिता है। अचानक ही वह घर से भाग गई। पहले तो उसके माता-पिता ने उसे कई जगह तलाशा, लेकिन जब वह नहीं मिली तो उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

घर वापस जाने से किया साफ इनकार

बता दें कि, पुलिस ने आखिरकार नाबालिग को ढूंढ निकाला और कोर्ट में पेश किया। हालांकि, लड़की ने अपने माता-पिता के पास वापस जाने से साफ इनकार कर दिया और जज से कहा कि, सोशल मीडिया पर उसके करीब 7,500 फॉलोअर्स हैं और वह डांस सीखने की इच्छा रखती है।

नाबालिग के माता पिता ने लगाए कई आरोप

नाबालिग लड़की के माता-पिता की ओर से वकील रवि वल्लभ त्रिपाठी ने बताया कि, नाबालिग को महेंद्र मांगिया ने बंधक बना रखा है। उसने कथित तौर पर उसे उसके घर से अगवा किया है। महेंद्र शादीशुदा है और चार बच्चों का पिता है। झांसी रोड थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को ग्वालियर हाईकोर्ट में पेश किया।

सुनवाई के दौरान ग्वालियर हाईकोर्ट ने अतिरिक्त महाधिवक्ता को निर्देश दिया कि नाबालिग को वयस्क होने तक वन स्टॉप सेंटर में रखा जाए और संगीत विश्वविद्यालय में उसका दाखिला कराया जाए। इस मामले में अगली सुनवाई जल्द ही होगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *