पुणे की अदालत ने किया समन, राहुल गांधी पेश हों..! जानें क्या है मामला

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Pune Court Summons Rahul Gandhi: पुणे की एक अदालत ने  कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि के मामले में समन जारी किया है. उनके 23 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है. यह समन वीर सावरकर के के परिवार द्वारा दायर की गई याचिका पर आया है. सत्यकी सावरकर (सावरकर के पौत्र) का आरोप है कि राहुल गांधी ने इस साल की शुरुआत में यूनाइटेड किंगडम (UK) की यात्रा के दौरान वीर सावरकर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं.

सत्यकी सावरकर ने अदालत में बताया कि राहुल गांधी के बयानों से सावरकर परिवार की मानहानि हुई है, जिसके चलते उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया. अदालत ने इस मामले में राहुल गांधी को 23 अक्टूबर को पेश होने का आदेश दिया है.

झूठे आरोपों का आरोप

सत्यकी सावरकर का कहना है कि राहुल गांधी वर्षों से विभिन्न मौकों पर वीर सावरकर को बदनाम और अपमानित कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 5 मार्च 2023 को UK में ओवरसीज कांग्रेस के एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने जानबूझकर सावरकर के खिलाफ झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाए. इससे  उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची.

पुनरावृत्ति की शिकायत

पिछले साल अप्रैल में सत्यकी सावरकर ने पुणे की एक मजिस्ट्रेट अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई. यह शिकायत 5 मार्च 2023 को लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी द्वारा वीर सावरकर पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों से संबंधित है. अब इसी मामले में राहुल गांधी को 23 अक्टूबर को अदालत में पेश होने का आदेश दिया गया है.

अलग मानहानि मामले में समन

हाल ही में, नासिक की एक अदालत ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को एक अलग मानहानि के मामले में समन जारी किया है. यह मामला एक एनजीओ के निदेशक द्वारा दायर किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया है कि राहुल गांधी ने हिंगोली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस और नवंबर 2022 में एक भाषण के दौरान वीर सावरकर की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई थी.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *