Delhi-NCR में गर्मी से होंगे लोग बेहाल, इन राज्यों में होगी बारिश

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Today Weather Update: इन दिनों दिल्ली-एनसीआर के लोग गर्मी से बेहद परेशान हैं. तेज धूप के कारण लोगों बेहाल हो गए हैं.  आज यानी 5 अक्टूबर 2024 को भी दिल्ली-एनसीआर के लोग गर्मी का सामना करेंगे. इस बार अक्टूबर में भी तापमान सामान्य से अधिक है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. आज तेज धूप के चलते लोगों का पसीना बह रहा है और दशहरे तक गर्मी के बढ़ने के आसार हैं.

शुक्रवार दोपहर उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल किया. आज आशंका जताई जा रही हैं आसमान में बादल छाए रहेंगे. अधिकतम तापमान (Maximum Temperature)35 डिग्री और न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 26 डिग्री रहने की उम्मीद है. 6 से 10 अक्टूबर के बीच तापमान 34 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है. 8 और 9 अक्टूबर को आंशिक बादल देखने को मिल सकते हैं.

ठंड का अहसास कब?

अक्टूबर के तीसरे हफ्ते से हल्की ठंडक का अनुभव शुरू होने की संभावना है. दिल्ली और आस-पास कोई मौसमी सिस्टम नहीं होने के कारण मौसम गर्म है. हालांकि, देर शाम और रात के समय हल्की ठंड का एहसास हो सकता है. उत्तर भारत के कई राज्यों, जैसे यूपी, हरियाणा, और राजस्थान में भी मानसून जा चुका है. शनिवार को तापमान 37 डिग्री तक जा सकता है, जो अक्टूबर के लिए असामान्य है. लोग गर्मी से राहत पाने के लिए एयर कंडीशनर का उपयोग कर रहे हैं.

बंगाल में बारिश की संभावना

पश्चिम बंगाल में इस हफ्ते भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, उप-हिमालयी जिलों में काफी बारिश हो सकती है, जिसके चलते भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है. दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जैसे क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *