बेटियां देश की शान,सायकल से स्कूल आना अब हुआ आसान – कैलाश ठाकुर..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली : सरगांव- शासकीय हाई स्कूल धमनी, विकास खंड -पथरिया,जिला-मुंगेली में आज 1 अक्टूबर 24 को निःशुल्क सरस्वती सायकिल वितरण योजना के तहत कक्षा नवमी में अध्ययनरत तेरह छात्रओं को साइकिल प्रदान किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैलाश सिंह ठाकुर मंडल अध्यक्ष-सरगांव ने कहा देश के यशश्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा देश की बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए बेटी बचाव-बेटी पढ़ाओ योजना चलाया जा रहा है.

भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ सरकार विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ की बेटियों को शाला आने जाने में कोई परेशानी न हो इसलिए निशुल्क सरस्वती सायकिल वितरण योजना को तेजी से आगे बढ़ा रहे है,मण्डल अध्यक्ष ने निशुल्क सायकिल प्राप्त करने वाली छात्राओं को बधाई दिये व उज्जव भविष्य की शुभकामनाएं दिए .

निशुल्क सायकल इन छात्राओं को प्रदान किया गया सानिया,जास्मिन, मोना,नूतन,रंजना,दुर्गा,प्रिंसी,प्रिया,दुर्गापाल,चमेली,शिवरात्रि,माहेश्वरी,भुनेश्वरी, आज के कार्यक्रम में कैलाश सिंह ठाकुर मण्डल अध्यक्ष सरगांव भाजपा,विष्णु राजपूत पार्षद,मंत्री लाल कौशिक,त्रिलोकचंद साहू,राज कौशिक,एजाज अली,सुनील कौशिक,अनिल वर्मा,प्रभारी प्राचार्य अजय कमल,अच्छे लाल नागेश व्याख्याता, प्रकाश मनहर, द्वारिका चतुर्वेदी, जानेश्वरी साहू, प्रवीण कोशले उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक बलजीत सिंह द्वारा व आभार प्रदर्शन अजय कमल प्रभारी प्राचार्य द्वारा किया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *