तहसीलदारों के प्रभार में बदलाव, मुकेश देवांगन बने बिलासपुर तहसीलदार..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर: जिले में तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के प्रभार में बड़ा बदलाव करते हुए जिला कलेक्टर अवनीश शरण ने नई पदस्थापना की घोषणा की है। इस आदेश के तहत हाल ही में ट्रांसफर हुए अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तहसीलदारों के स्थानांतरण के बाद मुकेश देवांगन को बिलासपुर तहसीलदार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने अपने नए पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है और अपने कर्तव्यों का पालन शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि राजस्व विभाग में बिलासपुर तहसीलदार का पद अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है, और इस पद पर कार्य करने की जिम्मेदारी अब श्री देवांगन को सौंपी गई है।

जिला प्रशासन द्वारा हाल ही में जारी तबादला आदेशों में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की जिम्मेदारियों में व्यापक बदलाव किए गए थे। इसके तहत बिलासपुर तहसील के लिए यह नई पदस्थापना की गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *