Home Remedies For Dandruff : जिद्दी डैंड्रफ हैं परेशान, तो जादुई घरेलू नुस्खों से पाएं छुटकारा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Home Remedies For Dandruff: धूल-मिट्टी और प्रदूषण से हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ता है. हालांकि सेहत के साथ-साख स्किन और बालों के लिए भी बेहद हानिकारक साबित हो सकता है. वहीं, डैंड्रफ एक ऐसी समस्या है जिसस् अक्सर कई लोग परेशान रहते हैं. डैंड्रफ अक्सर मुख्य रूप से आपके सिर पर होने वाली त्वचा की खुजलीदार, सफेद परतें हैं जिससे लोग परेशान हैं.

दुनियाभर में लगभग 50% लोग अपने जीवन में कम से कम एक बार डैंड्रफ का एक्सपीरियंस करते हैं. डैंड्रफ के कारण हेयरफॉल और खुजली जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में अगर आप डैंड्रफ की समस्या से राहत पाना चाहते हैं तो कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर इससे राहत पा सकते हैं.

नारियल का तेल

नारियल का तेल सिर की त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और फंगल इंफेक्शन को रोकने में मदद करता है. इसे अपने सिर की त्वचा पर लगाकर 30 मिनट तक मसाज करें, फिर शैम्पू से धो लें.

दही

दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स सिर की त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. एक कप दही को सिर पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर पानी से धो लें. यह खुजली और सूजन को कम करता है.

नींबू का रस

नींबू का रस प्राकृतिक एसिड से भरा होता है, जो डैंड्रफ को कम करने में मदद करता है. एक नींबू का रस निकालकर उसे सिर की त्वचा पर लगाएं, 10-15 मिनट बाद धो लें. इससे डैंड्रफ से छुटकारा पा सकते हैं.

सेब का सिरका

आप चाहें तो डैंड्रफ से राहत पाने के लिए सेब का सिरका यूज कर सकते हैं. सेब का सिरका सिर की त्वचा के pH स्तर को संतुलित करता है. एक भाग सेब का सिरका और एक भाग पानी मिलाकर सिर पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें.

बेसन और दही का पेस्ट

बेसन और दही का पेस्ट बनाकर इसे सिर पर लगाएं. यह स्कैल्प को साफ करने और डैंड्रफ को कम करने में मदद करता है.  30 मिनट बाद इसे धो लें.

मेहंदी

मेहंदी पत्तियों का पेस्ट बनाकर सिर पर लगाने से न केवल डैंड्रफ कम होता है, बल्कि यह बालों को भी मजबूती देता है. 2 घंटे बाद धो लें.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *