कारोबारियों से अवैध वसूली के आरोप, दो सेंट्रल जीएसटी सुपरिटेंडेंट सस्पेंड..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कारोबारियों से अवैध वसूली की शिकायत के बाद सेंट्रल जीएसटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो सुपरिटेंडेंट्स को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी की शिकायत पर की गई।

सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल जीएसटी के अधिकारी प्रदेश में व्यापारियों से जबरन वसूली कर रहे थे और उन्हें डरा-धमकाकर मोटी रकम की मांग कर रहे थे। इस संबंध में वित्त मंत्री को शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसके बाद उन्होंने इस मामले को दिल्ली में उठाया।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की तुरंत जांच शुरू की गई, जिसमें छत्तीसगढ़ में पदस्थ सेंट्रल जीएसटी के सुपरिटेंडेंट पल्लव पारगनिहा और आशीष पाठक को दोषी पाया गया। जांच के बाद दोनों अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

यह भी बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारी लंबे समय से छत्तीसगढ़ में तैनात थे। इस घटना के बाद सेंट्रल जीएसटी विभाग ने प्रदेश में अपने अधिकारियों पर निगरानी बढ़ा दी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *