छत्‍तीसगढ़ का धुधमारस, साहसिक पर्यटन के लिए और चित्रकोट, समुदाय आधारित पर्यटन के लिए सर्वश्रेष्‍ठ गांव में शामिल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

(गौतम बाल बोंदरे ) रायपुर। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा आज, 27 सितंबर, 2024 को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता 2024 के विजेताओं की घोषणा की गयी । इसमें साहसिक पर्यटन के लिए छत्‍तीसगढ़ के धुधमारस को और समुदाय आधारित पर्यटन के लिए चित्रकोट को सर्वश्रेष्‍ठ गांव के रूम में शामिल किया गया है ।

भारत की आत्मा (भारत के गांवों) में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2023 में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों की प्रतियोगिता की शुरूआत की गई थी । इस पहल का मकसद उन गांवों की पहचान करना और उन्हें चिन्हित करना था, जो समुदाय-आधारित मूल्यों और सभी पहलुओं में स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता के ज़रिए सांस्कृतिक और प्राकृतिक संपत्ति को संरक्षित करते हैं और बढ़ावा देते हैं । वर्ष 2023 में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों की प्रतियोगिता के पहले संस्करण में 795 गांवों से आवेदन प्राप्त हुए। सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता के दूसरे संस्करण में, 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कुल 991 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 36 गांवों को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता 2024 की 8 श्रेणियों में विजेताओं के रूप घोषित किया गया ।

इसी के साथ ही आज, पर्यटन मंत्रालय द्वारा विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रायपुर सहित देश के 50 स्‍थलों पर ‘पर्यटन मित्र और पर्यटन दीदी’ नाम से एक राष्ट्रीय उत्तरदायी पर्यटन पहल की शुरुआत की गयी । इस पहल के माध्यम से, पर्यटन मंत्रालय का उद्देश्य, गंतव्यों में पर्यटकों के लिए समग्र अनुभव को बेहतर बनाना है, उन्हें ‘पर्यटक-अनुकूल’ लोगों से मिलवाकर जो उनके गंतव्य के लिए गौरवान्वित एंबेसडर और कहानीकार हैं । उन सभी व्यक्तियों को पर्यटन से संबंधित प्रशिक्षण और जागरूकता प्रदान करके गंतव्य पर पर्यटकों के साथ बातचीत करना और उन्‍हें जोड़ना है ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *