मोर बूथ -मोर अभियान, विधायक कौशिक ने बनाये नवीन सदस्य…..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल : सरगांव-बिल्हा विधानसभा के मंडल सरगांव में प्रखर विचारक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत, एकात्म मानववाद के प्रणेता श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के अवसर पर  “हर बूथ में जाएंगे 100 सदस्य  बनाएंगे”

सदस्यता अभियान के तहत आज नवीन सदस्य बनाये गए।
दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर मोर बूथ -मोर अभियान के तहत प्रत्येक बूथ में 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक विशेष रूप से उपस्थित रहे उन्होंने सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए राष्ट्रवादी पार्टी भाजपा से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने हेतु सरगांव शक्ति केंद्र के बूथों में घर-घर जाकर महिला , बुजुर्गों, युवाओं को पूरे विधानसभा में भर में किये जा रहे विकास कार्यो, योजनाओं, को प्रमुखता से जनता के बीच रखते हुए विष्णु के सुशाशन और मोदी की गारंटी पर विश्वास रखने की बात कहते हुए  100 से अधिक भाजपा के  नवीन सदस्य ऑनलाइन फार्म भरते हुए अपने रेफ़रल कोड 6BAO1S व मो न 9755900009 से बनाए।

इस दौरान उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष सरगांव कैलाश सिंह ठाकुर, अध्यक्ष नगर पंचायत सरगांव परमानन्द साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो  रणजीत सिंह हुरा, डॉक्टर बैशाखू साहू, डॉक्टर हिरावन साहू, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा पंकज वर्मा,  पवन साहू, संदीप यादव, कोमल कौशिक,के साथ ही शक्ति केंद्र सयोंजक , सहस्योंजक, बूथ प्रभारी, सहित पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment