डॉ. ज्योति सक्सेना राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान 2024 से सम्मानित 

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

(गौतम बाल बोंदरे) डॉ.ज्योति सक्सेना नवाचारी व्याख्याता को गौ रक्षक शक्तिधाम सेवार्थ फाऊंडेशन इंदौर मध्य प्रदेश से राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया है,उन्हें यह सम्मान जांजगीर जिले के साथ-साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश के अन्य जिलों एवं अन्य राज्यों में भी अपनी शैक्षिक सेवा नवाचार के साथ ऑनलाइन माध्यम से प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय प्रतिभा के आधार पर गौ रक्षक शक्तिधाम सेवक फाउंडेशन की ओर से राष्ट्र निर्माण में अग्रणी शिक्षक सेवा के लिए प्रदान किया गया है।डॉ. सक्सेना के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग सेवा, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना, निर्धन विद्यार्थियों को निःशुल्क स्टेशनरी,स्वनिर्मित नोट्स, बालिकाओं को निःशुल्क सेनेटरी पेड का वितरण,तथा बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रंगोली, मेहंदी, आर्ट एंड क्राफ्ट फूल बत्ती बनाना, दिए बनाना, केश सज्जा, लिफाफे बनाना, कार्ड बनाना, छत्तीसगढ़ी गहने बनाना जैसी कार्यो का प्रशिक्षण देकर निःस्वार्थ सेवा कर रही हैं। डॉ. ज्योति सक्सेना शिक्षा के क्षेत्र में अपने जांजगीर जिले में तो एक जाना पहचाना नाम है, अपने शैक्षिक सामाजिक कार्यों से एक अलग पहचान भी रखती हैं। अभी शिक्षा, समाज सेवा,साहित्य, कला, लेखन, खेल, रंगोली, मेंहदी, कुकिंग, बेकिंग, चित्रकला, थाली सजाओं, पार्लर,मंच संचालन, महिला सशक्तिकरण, जागरूकता कार्यकम की आयोजक इंटरनेशनल समाज सेवा एवं कई समाज सेवी संस्थाओ के साथ जुड़कर समाज सेवा में अग्रणी रहकर निस्वार्थ भाव से सेवा दे रही हैं,अभी तक उन्हें 550 से ज्यादा मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त डॉ. सक्सेना हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार के लिए एवं छत्तीसगढ़ी सभ्यता संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

डॉ. ज्योति सक्सेना महिला जागृति समूह बिलासपुर की संस्थापिका एवं अध्यक्ष है,जो 50 से अधिक महिलाओ के साथ अनवरत रूप से विगत 5 वर्षो से समाज सेवा के कार्यों में लगी हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment