
रेडक्रॉस प्रबंध समिति के चुनाव 31 अक्टूबर तक सम्पन्न करने के निर्देश
विनय सिंह : बेमेतरा: भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, छत्तीसगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और महासचिव एम.के. राउत की अध्यक्षता में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में संचालित योजनाओं की समीक्षा और समाज में रेडक्रॉस की सेवाओं का विस्तार करना था।
राउत ने सेवाओं को तेजी से जरूरतमंदों तक पहुंचाने और मानवता का प्रसार करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
बैठक में रेडक्रॉस प्रबंध समिति के आगामी चुनाव की घोषणा करते हुए निर्देश दिए गए कि यह प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूर्ण की जाए।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8240071
Total views : 8288399