पेट्रोल-डीजल में कीमत में नहीं हुए बदलाव, जानिए आज आपके शहर में रेट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Petrol-Diesel Price: हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (क्रूड) और ब्रेंट की कीमतों कुछ भी हो लेकिन इसका लेकिन इसका असर घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नहीं दिख रहा है. 24 सितंबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.  पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बदलीं है. हालांकि, मार्च के महीने में कंपनियों के ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को घटाया गया था लेकिन उसका बाद कोई बदलाव नहीं है.

आज यानी 24 सितंबर 2024 के  पेट्रोल और डीजल की कीमतें के बात करें तो दिल्ली शहर में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए प्रति लीटर है. वहीं डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर है. मुंबई शहर में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 89.97 रुपए प्रति लीटर है. कोलकाता शहर में डीजल की कीमत 90.76 रुपए प्रति लीटर है और पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपए प्रति लीटर है. वहीं, चेन्नई में पेट्रोल का रेट 100.85 रुपए प्रति लीटर और डीजल का 92.44 रुपए प्रति लीटर है. नोएडा शहर की बात करें तो पेट्रोल का भाव 94.66 रुपए प्रति लीटर है और डीजल का भाव 87.76 रुपए प्रति लीटर है.

बेंगलुरु

पेट्रोल: 102.86 रुपए प्रति लीटर
डीजल: 88.94 रुपए प्रति लीटर

लखनऊ

पेट्रोल: 94.65 रुपए प्रति लीटर
डीजल: 87.76 रुपए प्रति लीटर

गुरुग्राम

पेट्रोल: 94.98 रुपए प्रति लीटर
डीजल: 87.85 रुपए प्रति लीटर

चंडीगढ़

पेट्रोल: 94.24 रुपए प्रति लीटर
डीजल: 82.40 रुपए प्रति लीटर

पटना

पेट्रोल: 105.42 रुपए प्रति लीटर
डीजल: 92.27 रुपए प्रति लीटर

रोज सुबह होता है अपडेट

इस साल मार्च में तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में 2-2 रुपए की कमी की थी.  इसके बाद से कीमतें स्थिर हैं और कोई नया संशोधन नहीं किया गया है. भारत में, हर दिन सुबह 6:30 बजे ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं.  यदि कीमतों में बदलाव होता है, तो इसे कंपनी की वेबसाइट पर तुरंत डाल दिया जाता है.  हालांकि, पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतें बदलाव नहीं हुआ है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *