एनआईटी रायपुर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई मित्रों  के स्वास्थ्य ,कल्याण और वेलफेयर के लिए पांच दिवसीय वर्कशाप का हुआ  शुभारंभ

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

गौतम बाल बोंदरे  : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सहयोग क्लब के द्वारा सफाई मित्रों के स्वास्थ्य, कल्याण और वेलफेयर के लिए 24 सितंबर से 28 सितंबर तक पांच दिवसीय वर्कशाप का शुभारंभ किया गया ।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एनआईटी रायपुर के निदेशक डॉ एन वी रमना राव उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में रजिस्ट्रार डॉ. पी वाई ढेकने, डीन (स्टूडेंट वेलफेयर) डॉ नितिन जैन ,प्रोफेसर मैकेनिकल इंजीनियरिंग ,डॉ एस सान्याल ,नोडल ऑफिसर , स्वच्छता ही सेवा ,डॉ टी पी साहू, अन्य फैकल्टी मेंबर्स , कर्मचारी और सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे। इस  वर्कशाप के समन्वयक सहयोग क्लब के फैकल्टी इंचार्ज डॉ आशीष कुमार दास, डॉ मधुकृष्ण प्रियदर्शिनी और एनआईटी रायपुर की मेडिकल ऑफिसर डॉ सौम्या अग्रवाल है।

कार्यक्रम की शुरुआत गणमान्य अतिथियों के स्वागत से हुई , इसके बाद अपने संबोधन में एनआईटी रायपुर के निदेशक डॉ एन वी रमना राव ने कहा कि यह कार्यक्रम भारत सरकार की “स्वच्छता ही सेवा 2024”अभियान का एक हिस्सा है ,इस साल भारत सरकार “प्लास्टिक मुक्त भारत” के लिए प्रमुखता से कार्य कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्यक्रम सफाईमित्रों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सफाईमित्रों के समय समय पर स्वास्थ परिक्षण, उचित वेतन,बीमा और पेंशन से उनके कल्याण की बात की। उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सफाईमित्रों के स्वास्थ्य और कल्याण शिविर का आयोजन और उन्हे केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना भी है ।

इस कार्यक्रम में गवर्मेंट डेंटल कॉलेज रायपुर और हॉस्पिटल की टीम मौजूद रही। जीडीसी की डॉ पूनम नारंग ने सफाईमित्रो को बताया  कि हमें दातों की सफाई कैसे करनी चाहिए और हमे उस टूथपेस्ट का प्रयोग करना चाहिए जिसमे फ्लोराइड हो, उन्होंने ये भी कहा कि ब्रश दिन में दो बार करें और 45 डिग्री के कोण में दांतो की सफाई करें।

इसके बाद फिजियोथैरेपिस्ट एंड फाउंडर्स ,न्यूरो मोशन रिहैबिलिटेशन क्लिनिक , दुर्ग की डॉ दुर्गेश शर्मा और डॉ सुप्रिया गुप्ता के सत्र आयोजित किये गए 

डॉ दुर्गेश शर्मा ने सभी सफाईकर्मियों को सफाई के सही तरीकों से अवगत कराया , उन्होंने साफ़ सफाई करते वक़्त अपने शरीर को किस स्थिति में उपयोग करना चाहिए इसके बारे में जानकारी दी , उन्होंने कहा की झाड़ू लगते वक़्त सही झाड़ू का प्रयोग करें और अपने शरीर को सीधा रखे ।

इसके बाद डॉ सुप्रिया गुप्ता ने ने सफाईमित्रो को होने वाली परेशानियों के बारे में जानकारी ली और उसके उचित समाधान बताए।

उन्होंने सभी को व्यायाम और योग करने की सलाह दी  उन्होंने एक छोटा योग और व्यायाम सत्र भी कराया और जिसमे उन्होंने बताया कि सफाईमित्रों को कौन सा व्यायाम करना चाहिए जिससे उन्हें शारीरिक तौर पर कम कठिनाइयों का सामना करना पड़े ।

इसके बाद सभी सफाई मित्रों और उपस्थित सदस्यों ने स्वछता की शपथ ली और अपने आसपास के वातावरण को साफ़ रखने की बात कही । इस उदघाटन कार्य्रकम के बाद दांतों की जांच और सिकलिंग जांच शिविर भी आयोजित किये गए , जिसका सफाई मित्रो ने बढ़ चढ़कर लाभ लिया।

इस वर्कशाप में आने वाले दिनों में सफाई मित्रों के लिए विभिन्न अन्य स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता सत्र आयोजित किये जाएँगे ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *