
(शैलेश शर्मा) : रायगढ़/आमाघाट – पूंजीपथरा-तमनार मार्ग पर स्थित पाझर नाला पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग और रिटेनिंग वॉल की मरम्मत कार्य शुरू हो गया है।
बीते दिनों एक भारी वाहन की टक्कर से पुल को नुकसान पहुंचा था। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने पुल की शीघ्र मरम्मत के लिए कदम उठाए हैं।
एसडीओ पीडब्ल्यूडी, एम.एस. नायक ने जानकारी दी कि पुल 50 साल से अधिक पुराना है और स्टोन मशीनरी से बना हुआ है। वर्तमान में इसकी रेलिंग और दीवार की मरम्मत की जा रही है।

पहले चरण में पुल की खुदाई शुरू की गई है, जिसके बाद फ्लाईऐश सुपर साइज ब्रिक की वॉल बनाई जाएगी। यह काम अगले 15 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस दौरान पुल पर से भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है, जिससे यातायात में किसी तरह की असुविधा न हो। लोक निर्माण विभाग ने पुल की मरम्मत के काम को प्राथमिकता देते हुए तेजी से कार्य किया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8220503
Total views : 8263534