आम आदमी पार्टी ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस का किया स्वागत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

आज जश्ने ईद मिलाद उन नबी के अवसर पर मुस्लिम समुदाय द्वारा शहर में बाइक एवं पैदल जूलूस निकल गया । इस अवसर पर भारी संख्या में बिलासपुर शहर के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शिरकत करी एवं एक दूसरे को पैगंबर साहब के जन्मदिन की बधाइयां दी और खीर व अन्य मिठाई बाँटकर खुशियां मनायी ।
आम आदमी पार्टी द्वारा मुस्लिम समुदाय के द्वारा निकाले गए जुलूस का इस्तकबाल एवं जुलूस में आए हुए जायरीन के साथ- साथ मुस्लिम समुदाय के इमाम ( मौलाना ) साहब लोगों का स्वागत सिम्स के सामने सदर बाजार की ओर जाने वाली रोड पर पुष्प वर्षा कर एवं इमाम साहब लोगों को हार – माला पहना कर किया गया । साथ ही आम आदमी पार्टी द्वारा जुलूस में आए लोगों को पानी , बच्चों को चॉकलेट , एवं मिठाइयां बाँटकर जुलूस का स्वागत किया गया ।

आज के इस स्वागत कार्यक्रम में गोपाल यादव,दीपू खंडे , रूपेश बंजारे,संतोष बंजारे ,सूर्यकान्त निर्मलकर , प्रमोद पटेल, इरफ़ान सिद्दीकी ,जिया भाई , प्यारू मोहम्मद ,आमिर सिद्दीकी ,दानिश सिद्दीकी , सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे ।

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment