सड़क पर आवारा मवेशी दिखे तो मालिकों एवं सरंक्षणकर्ता पर होगी एफआईआर: कलेक्टर और एसपी ने दिए सख्त निर्देश

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

(जे के मिश्रा ) बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एब अन्य रहवासी स्थानों पर अब अगर सड़क पर अथवा आवागमन के मुख्य मार्गो पर आवारा मवेशी यदि पाए गए तो उनके मालिकों एवं उनके पोषणकर्ता पर सीधी एफआईआर दर्ज होगी। इस संबंध में कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कड़े निर्देश जारी किए हैं। यह कदम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस में दिए गए निर्देशों के तहत उठाया गया है।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सड़क पर अथवा रहवासी कालोनी के मुख्यमार्गों पर यदि आवारा मवेशियों के कारण कोई दुर्घटना अथवा कोई हादसा और असुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत गौ-तस्करी के मामलों पर भी प्रभावी रूप से नजर रखी जाएगी, और ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

 

आवारा मवेशियों के प्रबंधन को लेकर भी बैठक में विस्तृत चर्चा की गई। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि वे इस मुद्दे को सुलझाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। जल्द ही इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा ताकि सड़क अथवा मुख्यमार्गों पर मवेशियों की समस्या का समाधान हो सके और लोगों को सुरक्षित यातायात मुहैया हो सके।

अब यदि किसी क्षेत्र में आवारा मवेशी पाए जाते हैं, तो उनके मालिकों एवं सरक्षणकर्ता के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई होगी, जिसमें एफआईआर दर्ज की जाएगी। इस फैसले के बाद आवारा मवेशियों से जुड़ी समस्याओं पर जल्द ही प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment